भग्गू पुरवा भूमि विवाद प्रकरण में तीन  गिरफ्तार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

सोहावल। भूमि विवाद में रौनाही थाना क्षेत्र के भग्गू पुरवा में जमकर बवाल हुआ था। जिसमे 10 घायल थे। बाद में एक की मौत हो गई। नामजद 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस उपमहानिरीक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार के आदेश पर आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को रौनाही प्रभारी निरीक्षक रामाश्रय राय के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया। जिसमें शिवशंकर सिंह उर्फ भोला, ओमकार सिंह और कर्मवीर सिंह सभी निवासी ग्राम पूरे भग्गू मजरा कुन्दुर्खाखुर्द थाना रौनाही जनपद अयोध्या हैं। रौनाही पुलिस की मुताबिक मुखबिर की सूचना पर जिला अस्पताल अयोध्या परिसर से सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है । गिरफ्तारी टीम में थाना रौनाही के प्रभारी निरीक्षक रामाश्रय राय के साथ उपनिरीक्षक शिवानन्द यादव, कांस्टेबल संजीव कुमार सिंह, श्याम सुन्दर, मिलन यादव, सन्दीप कुमार शामिल रहे।

इसे भी पढ़े  NEET 2026 में अयोध्या सिटी टॉपर हिंदुराज यादव ने हासिल की ऑल इंडिया 9289 रैंक
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya