सजावटी मात्स्यिकी में निर्यात की अपार संभावनाएं

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-सतत मात्स्यिकी नवीनतम तकनीकियां एवं प्रबंधन विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय के प्रेक्षागृह में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई। “सतत मात्स्यिकी नवीनतम तकनीकियां एवं प्रबंधन” विषय पर प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक प्रशासन एवं परिवीक्षण डा. सुशांत श्रीवास्तव, अधिष्ठाता डा. संजय पाठक, निदेशक प्रसार डा. रामबटुक सिंह, निदेशक शोध डा. ए.के गंगवार, डीएसडब्ल्यू डा. डी. नियोगी अधिष्ठाता डा. सी.पी सिंह ने दीप प्रज्वलन कर किया। मुख्य वक्ता मत्स्य देवी पाटन एवं अयोध्या मंडल के उप निदेशक राजेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि सजावटी मात्स्यिकी में निर्यात की अपार संभावनाएं हैं।

यह 125 से अधिक देशों में फैला एक बहु-अरब डॉलर का उद्योग है। जिसका खुदरा व्यापार 10 बिलियन अमेरिकी डॉलर का है। उन्होंने कहा कि भारत में लगभग 2.36 मिलियन हेक्टेयर टैंक और पॉण्ड क्षेत्र है जहां कल्चर बेस्ड मात्स्यिकी प्रमुख हैं जो कुल मत्स्य उत्पादन में अधिकतम हिस्सेदारी का योगदान देता है।

अधिष्ठाता डा. संजय पाठक ने कहा कि सतत मात्स्यिकी नवीनतम तकनीकियों और प्रबंधन के माध्यम से मत्स्य पालन की गुणवत्ता में सुधार किया जा सकता है और मत्स्य उत्पादों की गुणवत्ता एवं उत्पादन में वृद्धि की जा सकती है। उन्होंने बताया कि इसके माध्यम से समुद्री संसाधनों के संरक्षण के साथ-साथ उनके दोहन को नियंत्रित किया जा सकता है। अधिष्ठाता डा. सी.पी सिंह ने कहा कि मछली पालन से किसान आर्थिक विकास को बढ़ावा देकर अपनी आय को दोगुणी कर सकते हैं। सतत मात्स्यिकी नवीनतम तकनीकियों और प्रबंधन में जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करना एक महत्वपूर्ण विशेषता है।

इसे भी पढ़े  दंगल में बृजभूषण शरण सिंह ने पहलवानो का मिलवाया हाथ

मात्स्यिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डा. सी.पी सिंह के संयोजन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। डा. शशांक सिंह ने सभी अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया एवं संचालन डा. एस. के. वर्मा ने किया। इस मौके पर विवि के समस्त अधिष्ठाता, निदेशक, शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya