मंडलीय टास्क फोर्स अधिकारी ने सहफसली खेती का किया स्थलीय सत्यापन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-कृषि भवन में अयोध्या, अमेठी, अंबेडकरनगर व सुल्तानपुर के कृषि अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

अयोध्या। मंडलीय टास्क फोर्स अधिकारी अयोध्या एवं संयुक्त कृषि निदेशक, बस्ती राम बचन द्वारा जनपद स्थित कृषि भवन में अयोध्या, अमेठी, अंबेडकर नगर एवं सुल्तानपुर जनपदों के कृषि अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी प्राप्त की तथा योजनाओं के प्रभावी संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित कृषि योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। समीक्षा बैठक के उपरांत राम बचन द्वारा क्षेत्र भ्रमण भी किया गया। इस दौरान उन्होंने तीन कीटनाशी फर्मों का स्थलीय निरीक्षण कर गुणवत्ता एवं मानकों की जांच की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त विकास खंड पूरा बाजार के ग्राम समयसा में उर्द एवं गन्ना की सहफसली खेती का स्थलीय सत्यापन किया गया।

उन्होंने किसानों से संवाद कर सहफसली खेती के लाभों की जानकारी ली तथा इस पद्धति को बढ़ावा देने पर बल दिया। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक अयोध्या एवं अंबेडकर नगर, जिला कृषि अधिकारी अयोध्या, अमेठी, अंबेडकर नगर एवं सुल्तानपुर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही प्रगतिशील कृषकों ने भी कार्यक्रम में भाग लेते हुए अपने अनुभव साझा किए। मंडलीय टास्क फोर्स अधिकारी ने निर्देशित किया कि कृषि क्षेत्र में नवाचारों को बढ़ावा दिया जाए तथा किसानों की आय बढ़ाने के लिए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya