पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। पुराकलंदर थाना पुलिस ने शख्स को पिस्टल तथा तीन कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। मामले में आयुध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज करवा आरोपी का चालान किया है।

क्षेत्राधिकारी अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि प्रभारी थाना पूराकलन्दर की पुलिस टीम ने सायंकालीन गस्त के दौरान ददेरा से जाने वाली नहर पुलिया कर्पुरी ठाकुर वार्ड नंबर 14 कादीपुर के पास एक संदिग्ध को रोककर तलाशी ली तो उसके पास से एक पिस्टल और तीन कारतूस बरामद हुआ। उसने अपना नाम पता अंकित दूबे पुत्र दिलीप दुबे निवासी ग्राम कोटवा थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक जनपद अमेठी बताया।

वहीं एक मामले की विवेचना के दौरान प्रकाश मे आये सुरेश सिंह पुत्र चन्द्रभान सिंह निवासी अशरफपुर थाना कैण्ट को गिरफ्तार किया गया। इसके पास से भी असलहा मिला है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज करवा चालान किया है।

इसे भी पढ़े  दिल दा मामला बढ़ा रहा आमहत्या-आंकड़ा : डा. आलोक मनदर्शन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya