प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर पूरे विश्व की है नजर : बृजेश पाठक

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-डिप्टी सीएम ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारी को लेकर की बैठक

अयोध्या। शनिवार को रामनगरी अयोध्या पहुंचे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की अध्यक्षता में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के 22 जनवरी 2024 में प्रस्तावित प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दृष्टिगत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारियों के सम्बंध में बैठक अन्तर्राष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय में आयोजित की गई।

उप मुख्यमंत्री ने वर्तमान में अयोध्या में स्थित विभिन्न चिकित्सालयों में उपलब्ध सुविधाओं आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा कहा कि भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर पूरे भारत एवं विश्व की नजर है। हम सभी पर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अयोध्या आने वाले विशिष्ट जनों श्रद्धालुओं को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने का दायित्व है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दृष्टिगत सभी तैयारियां पूर्व से ही कर लिया जाय।

उन्होने कहा कि अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान अयोध्या के आसपास के जनपदों के हॉस्पिटल में सभी सुविधाओं की तैयारियां कर ली जाय। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य पार्थ सरथी सेन शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा रही तैयारियों आदि के सम्बंध में जानकारी दी।

मण्डलायुक्त गौरव दयाल ने विभाग द्वारा की जा रही तैयारियों के सम्बंध में प्रस्तुतीकरण प्रस्तुत किया तथा जिलाधिकारी नितीश कुमार ने स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न बिंदुओं के सम्बंध में अवगत कराया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव चम्पत राय ने ट्रस्ट द्वारा की जा रही स्वास्थ्य सम्बंधी तैयारियों के सम्बध में विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। इस दौरान मेयर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, श्रीराम जन्मभूमि न्यास के सदस्य डा. अनिल मिश्रा, महानिदेशक स्वास्थ्य डा. दीपा त्यागी, अपर निदेशक स्वास्थ्य सहित स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, सीएमओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya