दो दिवसीय विधायक खेल प्रतियोगिता शनिवार को होगा शुभारम्भ

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-राज्यसभा सांसद राधा मोहन दास अग्रवाल करेंगे उदघाटन

अयोध्या। जिले में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित विधायक खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन शनिवार को सुबह दस बजे डाभासेमर स्टेडियम में राष्टीय महामंत्री व राज्यसभा सांसद राधामोहन दास अग्रवाल करेंगे। प्रतियोगिता को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों के पंजीकरण, मैदान की साज-सज्जा, सुरक्षा व्यवस्था और चिकित्सकीय सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई है। प्रतियोगिता के लिए 2000 प्रतिभागियों ने रजिस्टेशन करा लिया है। जिनका आनलाइन रजिस्टेशन नही हो पाया है। उन प्रतिभागियों के लिए स्टेडियम में ऑफ लाइन तत्काल रजिस्टेशन की व्यवस्था की गई है।

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को आगे लाना और युवाओं को खेल के माध्यम से अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के लिए प्रेरित करना है। प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कुश्ती, कबड्डी तथा एथलेटिक्स की ट्रैक व फील्ड स्पर्धाएं शामिल रहेंगी। विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे, जिससे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन हो सके।

इसे भी पढ़े  अयोध्या मंडल के 17,887 स्कूल ISVMP पोर्टल से जुड़े, हजारों का डेटा ऑनबोर्ड
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya