-डोगरा रेजिमेंटल सेंटर में हुई भव्य पासिंग आउट परेड, 835 अग्निवीर भारतीय सेना में शामिल

अयोध्या। भारतीय सेना के गौरवशाली एवं वीरता से परिपूर्ण डोगरा रेजिमेंट के इतिहास में आज एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया, जब अग्निवीर योजना के अंतर्गत प्रशिक्षित सातवे बैच के 835 अग्निवीर जवानों ने कठिन एवं कठोर सैन्य प्रशिक्षण सफलता पूर्वक पूर्ण कर भव्य पासिंग आउट परेड के माध्यम से भारतीय सेना में कदम रखा । अयोध्या स्थित डोगरा रेजिमेंटल सेंटर के जमीदार लाला परेड ग्राउंड में आयोजित इस गरिमामयी समारोह में अग्निवीर जवानों ने अनुशासन, साहस, समर्पण एवं सैन्य उत्कृष्टता का अदभुत प्रदर्शन करते हुए अंतिम पग पार किया ।
परेड की समीक्षा ब्रिगेडियर जितेन्द्र शर्मा, कमांडेंट डोगरा रेजिमेंटल सेंटर एवं स्काउट्स द्वारा की गयी । पिछले 24 सप्ताहों के दौरान इन अग्निवीर जवानों को आधुनिक सैन्य प्रशिक्षण, शारीरिक दक्षता, युद्ध कौशल एवं भारतीय सेना के उच्चतम मूल्यों के अनुरूप प्रशिक्षित किया गया । प्रशिक्षण का उदेश्य उन्हें केवल एक सैनिक बनाना नहीं, बल्कि राष्ट्र प्रथम की भावना से ओत प्रोत, दृढ़ चरित्रवान एवं हर चुनौती का सामना करने वाले योद्धा के रूप में तैयार करना रहा । समारोह के दौरान मुख्य अतिथि ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अग्निवीरों को सम्मानित किया तथा सभी नवप्रशिक्षित सैनिकों को राष्ट्रसेवा के प्रति निष्ठा, कर्त्तव्यपरायणता एवं सेना की गौरवशाली परम्पराओं को सदैव बनाये रखने का सन्देश दिया ।
प्रशिक्षण अवधि में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले अग्निवीर तरूण राणा को गोल्ड मेडल प्रदान किया गया । परेड का नेतृत्व अग्निवीर नवदीप सिंह ने किया, जिनके नेतृत्व में जवानों ने पूरा उत्साह, आत्मविश्वास एवं सैनिक गर्व के साथ शानदार मार्च पास्ट प्रस्तुत किया । इस अवसर पर अन्य सैन्य अधिकारी गण, सरदार साहेबान, जवान और उनके परिजन उपस्थित रहे । समारोह के दौरान परेड ग्राउंड देशभक्ति, सैन्य गौरव एवं उत्साह के भाव से ओत – प्रोत दिखाई दिया । यह पासिंग आउट परेड केवल प्रशिक्षण की पूर्णता नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा, कर्त्तव्य एवं बलिदान के पथ पर एक नए सैनिक जीवन की गौरवपूर्ण शुरूआत का प्रतीक रही ।
डोगरा रेजिमेंटल सेंटर में भव्य पासिंग आउट परेड, 835 अग्निवीर भारतीय सेना में शामिल

डोगरा रेजिमेंटल सेंटर, अयोध्या में शनिवार को आयोजित भव्य पासिंग आउट परेड के दौरान 835 अग्निवीर सफलतापूर्वक भारतीय सेना के गौरवशाली अंग बन गए । परेड ग्राउंड में अग्निवीर नवदीप सिंह के नेतृत्व में 835 अग्निवीरों ने पवित्र अंतिम पग पार करते हुए उत्साह, अनुशासन एवं सैनिक गर्व के साथ शानदार मार्च पास्ट किया । परेड की समीक्षा मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर जितेन्द्र शर्मा, कमांडेंट डोगरा रेजिमेंटल सेंटर एवं स्काउट्स द्वारा की गयी । इस अवसर पर अनेक सैन्य अधिकारीगण, सरदार साहेबान, जवान और उनके परिवारजन मौजूद रहे। समारोह के दौरान परेड ग्राउंड देशभक्ति, जोश एवं सैन्य परम्पराओं की गौरवपूर्ण भावना से ओत-प्रोत दिखाई दिया ।
इन अग्निवीरों ने 24 सप्ताहो के दौरान कठोर प्रशिक्षण एवं चुनौतीपूर्ण सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त किया, जिसमे आधुनिक सैन्य प्रशिक्षण, शारीरिक दक्षता, युद्ध कौशल एवं भारतीय सेना के उच्चतम मूल्यों के अनुरूप प्रशिक्षित किया गया । उन्होंने एक साथ कदमताल करते हुए सैन्य प्रशिक्षण की उच्च गुणवता को दर्शाया। प्रशिक्षण अवधी के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए अग्निवीर तरुण राणा को गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया । सभी नवप्रशिक्षित सैनिकों ने गर्व एवं पूर्ण समर्पण के साथ राष्ट्रसेवा तथा भारतीय सेना के गौरवशाली मूल्यों को बनाये रखने की शपथ ली ।

डोगरा रेजिमेंटल सेंटर के लिए यह अवसर विशेष गौरव का क्षण रहा, क्योंकि अग्निवीर योजना के अंतर्गत सातवा वैच भारतीय सेना में शामिल हुआ । मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर जितेन्द्र शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि डोगरा रेजिमेंटल सेंटर का राष्ट्रसेवा एवं सैन्य उत्कृष्टता का गौरवशाली इतिहास रहा है। उन्होंने कहा की यह पासिंग आउट परेड भारतीय सेना के लिए सक्षम, अनुशासित एवं समर्पित सैनिक तैयार करने की डोगरा रेजिमेंटल सेंटर की प्रतिबद्धता का प्रतीक है ।