लोकतंत्र की मजबूती में निष्पक्ष पत्रकारिता की अहम भूमिका : राजेश कुमार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

– पत्रकारिता के समक्ष उपस्थित चुनौतियों, सामाजिक दायित्वों और निष्पक्ष पत्रकारिता की आवश्यकता विषय पर हुई संगोष्ठी

अयोध्या। हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को अयोध्या के अरुंधती रेस्टोरेंट में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने वर्तमान समय में पत्रकारिता के समक्ष उपस्थित चुनौतियों, सामाजिक दायित्वों और निष्पक्ष पत्रकारिता की आवश्यकता पर विस्तार से विचार व्यक्त किए।

संगोष्ठी का शुभारंभ मंडलायुक्त राजेश कुमार, संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजय दास, उदासीन आश्रम के महंत भरत दास, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा तथा पूर्व सूचना आयुक्त नरेंद्र श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार कमलाकांत सुंदरम ने किया। अतिथियों के प्रति आभार भानु प्रताप सिंह एवं आशुतोष पाठक ने व्यक्त किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संगत ऋषि आश्रम रानोपाली के महंत भरत दास महाराज ने कहा कि पत्रकारिता वर्तमान समय में कठिन दौर से गुजर रही है, लेकिन यदि पत्रकार निर्भीक एवं निष्पक्ष होकर कार्य करते रहेंगे तो समाज और आमजन को उसका लाभ मिलता रहेगा।

महंत संजय दास ने कहा कि आज इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पहले सोशल मीडिया सक्रिय हो जाता है, फिर भी प्रिंट मीडिया की विश्वसनीयता आज भी बनी हुई है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता में समावेशी दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता है।मंडलायुक्त राजेश कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकार और पत्रकारिता दोनों के सामने अनेक चुनौतियां हैं।

पत्रकार समाज का दर्पण होता है और उसे स्वयं की सुरक्षा के साथ समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य करना चाहिए, ताकि समाज भटकाव से बच सके।पूर्व सूचना आयुक्त नरेंद्र श्रीवास्तव ने हिंदी पत्रकारिता के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पत्रकारिता मूल रूप से समाज सेवा का माध्यम है। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों से प्रारंभ होने वाले संगठन भी समय के साथ विशाल स्वरूप ग्रहण करते हैं। उन्होंने अयोध्या पत्रकार प्रतिष्ठान से जुड़े पत्रकारों का उत्साहवर्धन भी किया।

इसे भी पढ़े  विजय तिवारी प्रेसिडेंट व भरत बने को जोनल सेक्रेटरी

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने कहा कि पत्रकारिता ही समाज को सूचनाओं से अवगत कराती है। वर्तमान समय पत्रकारों के लिए चुनौतीपूर्ण अवश्य है, लेकिन जब तक कलम निर्भीक होकर चलती रहेगी, तब तक समाज सुरक्षित रहेगा।इस दौरान अतिथियों का स्वागत सुशील पांडेय, शरद शर्मा, अनुराग शुक्ला, रमेश मिश्रा, निमिष गोस्वामी, अखंड प्रताप सिंह, बम-बम यादव, चंद्रमोहन श्रीवास्तव, सुभाष सिंह, अनूप सोनकर ,अजेन्द्र पांडेय, सर्वेश श्रीवास्तव, नितिन मिश्रा सत्य प्रकाश अग्रहरि सहित अन्य पत्रकारों ने किया।संगोष्ठी में वरिष्ठ पत्रकार केबी शुक्ला, शिवकुमार मिश्रा, केके मिश्रा, अज्जू श्रीवास्तव, मनमीत गुप्ता, राघवेंद्र शुक्ला, मयंक शुक्ला, विशाल तिवारी,प्रशांत शुक्ला, सौरभ शुक्ला, राकेश यादव, समीर शाही, अपूर्व पाठक, शिवेंद्र द्विवेदी समेत बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya