स्वयं सेवी संस्था ने परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को वितरित की स्टेशनरी, शिक्षा के प्रति बढ़ाया उत्साह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

मिल्कीपुर । स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण विकास एवं समृद्धि पहल द्वारा शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को दो हजार स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई। इस दौरान बच्चों को कॉपी, पेन और पेंसिल देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई तथा टॉफी खिलाकर उनका मुंह भी मीठा कराया गया।

संस्था के अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि यह अभियान कंपोजिट विद्यालय गोकुला, प्राथमिक विद्यालय सथरी, प्राथमिक विद्यालय बिसुनपुर तथा कंपोजिट विद्यालय तेंधा खदरा में चलाया गया। प्रत्येक छात्र-छात्रा को दो कॉपियां, एक पेन और एक पेंसिल वितरित की गई, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को पढ़ाई में सहायता मिल सके।

उन्होंने बताया कि संस्था पिछले छह वर्षों से लगातार शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यह सेवा कार्य अकेले उनके लिए संभव नहीं होता, बल्कि इसमें अमेरिका में कृषि वैज्ञानिक के पद पर कार्यरत उनके चाचा डॉ. हरी प्रताप सिंह, चाची अर्चना सिंह तथा चाचा रुद्र प्रताप सिंह का विशेष सहयोग और प्रेरणा मिलती रही है।

आशुतोष सिंह ने बताया कि संस्था द्वारा विगत वर्ष मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के 20 परिषदीय विद्यालयों में 80 सीलिंग फैन भी लगवाए गए थे, जिससे बच्चों को गर्मी के मौसम में बेहतर वातावरण में पढ़ाई करने की सुविधा मिली।

उन्होंने बताया कि डॉ. हरी प्रताप सिंह अमेरिका में रहते हुए भी अपने गांव और समाज से जुड़े हुए हैं। उनके सहयोग से समय-समय पर गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में आर्थिक सहायता, जरूरतमंदों को शीतकाल में कंबल वितरण, गरीब मरीजों की आंखों का ऑपरेशन, तथा कोरोना काल में राशन वितरण तथा अन्य सामाजिक और जनकल्याणकारी कार्य भी कराए जाते हैं।

इसे भी पढ़े  2027 का चुनाव प्रदेश की तकदीर और तस्वीर बदलेगा : बृजेश पाठक

इस अवसर पर सुरेंद्र प्रताप सिंह, अरविंद श्रीवास्तव, कंपोजिट विद्यालय गोकुला के प्रधानाध्यापक विवेक पांडे, शिवकांत, अनंत राम सहित विद्यालयों के शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya