राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकला पथ संचलन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-संतों, महिलाओं व सामाजिक संगठनों ने की पुष्पवर्षा


अयोध्या। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने रविवार गुरुवार को पथ संचलन निकाला। पथ संचलन का नगर में जगह-जगह समाजसेवियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। पथ संचलन से पहले सभी स्वंयसेवक पारंपरिक वेशभूषा धारण कर राम कथा पार्क में एकत्रित हुए। कार्यक्रम में आज मुख्य वक्ता के रूप में संघ के क्षेत्रीय बौद्धिक प्रमुख मिथलेश नारायण जी ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि व्यक्ति व्यक्ति में देश भक्ति का भाव जगाना ही हमारा लक्ष्य है।

हमारी प्रेरणा श्रीराम हैं, वे श्रीराम जिनकी गोद गिद्ध जटायु के लिए भी है और भाई लक्ष्मण के लिए भी है समरस भारत की झलक भगवान राम के ही जीवन से मिलती है।स्वयंसेवकों को बताया गया कि यह संगठन भारतीय संस्कृति और नागरिक समाज के मूल्यों को बनाए रखने व आदर्शों को बढ़ावा देता है और बहुसंख्यक हिंदू समुदाय को मजबूत करने के लिए हिंदुत्व की विचारधारा का प्रचार करता है। इसका ध्येय मातृभूमि के लिए निःस्वार्थ सेवा भाव से कार्य करना है।

प्रार्थना व भगवा ध्वज प्रणाम के बाद कदम-कदम मिलाकर बैंड बाजा की धुन में पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन राम कथा पार्क से प्रारंभ होकर लतामगेशकर चौक तुलसी उद्यान, श्रृंगार हाट होते हुए बिड़ला धर्मशाला से पुनः वापस राम कथा पार्क में समाप्त हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संत बाबा महेंद्र सिंह जी गुरुद्वारा नजरबाग ने कहा कि आज गुरु अर्जुन देव की पुण्य तिथि पर सेवा और सुमिरन साथ साथ करने की आवश्यकता है तभी ये जीवन सार्थक होगा।

इस मौके पर अयोध्या विभाग के सह संघचालक मुकेश तोलानी जी, महानगर संघचालक विक्रमा प्रसाद पांडेय, सह संघचालक डा अजय मोहन, महानगर कार्यवाह देवेंद्र जी, सहकार्यवाह राहुल जी , सूरज जी महानगर प्रचारक सुदीप जी, महानगर व्यवस्था प्रमुख सुधीर सिंह, सहव्यवस्था विवेक जी, संपर्कप्रमुख आलोक जी, पीयूष जी प्रांत संपर्क प्रमुख शिवकुमार जी, विभाग सेवा प्रमुख बालेंद्र जी संघ के विभाग और प्रांत के अन्य अधिकारी के साथ-साथ श्री रामजन्भूमि ट्रस्ट के सदस्य डॉ अनिल मिश्रा, महापौर, गिरीश पति त्रिपाठी, पूर्व मेयर ऋषिकेश उपाध्याय , अभिषेक मिश्रा, अवधेश वर्मा, संजीव सिंह सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  आंधी तूफान व ओलावृष्टि से नष्ट हुई फसलों का उचित मुआवजा देने की मांग

पथ संचलन के पूरे मार्ग मे संतों, महिलाओं व सामाजिक संगठनों ने पुष्पवर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा। पथ संचलन के दौरान नगर निगम के कर्मी मार्ग में विशेष स्वच्छता में लगे दिखाई दिए।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya