मिल्कीपुर का लाल कुशल चीन में दिखाएगा दम

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-चीन में आयोजित होने जा रही वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बालक का हुआ है चयन

अयोध्या। जिले की मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के हेरिंग्टनगंज अंतर्गत मलेथू खुर्द गांव निवासी कुशल सिंह उर्फ तरंग सिंह ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर जिले का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। कुशल सिंह का चयन चीन में आयोजित होने जा रही एशियन वॉलीवाल कप (AVC) प्रतियोगिता के लिए अंडर-18 राष्ट्रीय वॉलीवाल टीम (पुरुष वर्ग) में हुआ है। 22 सदस्यीय भारतीय टीम में शामिल होकर कुशल सिंह ने न केवल अपने गांव और क्षेत्र बल्कि पूरे अयोध्या जनपद का गौरव बढ़ाया है।

कुशल सिंह स्वर्गीय शंभू सिंह के पुत्र हैं। उनके चयन की जानकारी मिलते ही गांव और आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है। लोगों का कहना है कि कुशल सिंह की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है।

समाजसेवी दिनेश सिंह और पंकज सिंह ने बताया कि  कुशल सिंह दिल्ली से हवाई मार्ग से चीन के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि कुशल सिंह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन करेंगे। उनकी सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और खेल के प्रति नई ऊर्जा का संचार करेगी।

उन्होंने कहा कि कुशल सिंह की उपलब्धि यह साबित करती है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। यदि खिलाड़ियों को उचित अवसर और मार्गदर्शन मिले तो वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं। कुशल सिंह के चीन रवाना होने पर क्षेत्रवासियों और ग्रामवासियों ने उन्हें जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

इसे भी पढ़े  संतों का छद्म वेश धारण करना किसी भी स्थिति में मान्य नही : सतीश महाना

पूर्व प्रधान गोपाल सिंह, दिनेश सिंह उर्फ पंकज सिंह, सीताराम सिंह, विंध्याचल सिंह, पूर्व प्रधान अखिलेश प्रताप सिंह उर्फ बब्बू, प्रधान अभिषेक सिंह उर्फ भोला, कालिका प्रसाद सिंह एडवोकेट, लाल सिंह, समरजीत सिंह सहित धर्मवीर सिंह चौहान, धुरंधर लाला, संस्कार श्रीवास्तव, विश्वविदित प्रताप सिंह और शिवम समेत कई लोगों ने कुशल सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya