सपा कार्यालय लोहिया भवन में होगा पीडीए व्यापारी सम्मेलन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-अयोध्या मंडल के विभिन्न जिलों से व्यापारी होंगे शामिल

अयोध्या। समाजवादी पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ की ओर से 26 सितंबर को अयोध्या में पीडीए व्यापारी सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। गुलाबबाड़ी स्थित सपा कार्यालय लोहिया भवन में होने वाले सम्मेलन में अयोध्या मंडल के विभिन्न जिलों से व्यापारी शामिल होंगे। कार्यक्रम में समाजवादी व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल मुख्य अतिथि तथा प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल शामिल होंगे। व्यापार सभा की ओर से प्रदेश के विभिन्न मंडलों में व्यापारी सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं।

सम्मेलन की तैयारियों को लेकर सपा नेताओं ने लोहिया भवन में प्रेसवार्ता की। इस दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव जनार्दन पांडेय उर्फ बबलू पंडित और महानगर अध्यक्ष शक्ति जायसवाल ने कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी दी।

नेताओं ने कहा कि सम्मेलन में व्यापारियों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। जीएसटी, ऑनलाइन कारोबार और कर संबंधी विषयों के साथ छोटे एवं मझोले व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। समाजवादी व्यापार सभा के हालिया मंडलीय सम्मेलनों में भी व्यापारियों की सुरक्षा, सम्मान, ऑनलाइन व्यापार व्यवस्था और अन्य समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया है।

सपा नेताओं ने कहा कि सम्मेलन के माध्यम से व्यापारियों को संगठन से जोड़ने तथा उनकी समस्याओं को राजनीतिक मंच पर उठाने का प्रयास किया जा रहा है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya