– पूरा क्षेत्र की सड़क संपर्क व्यवस्था होगी मजबूत, ग्रामीणों ने किया स्वागत
अयोध्या। विकासखंड पूरा क्षेत्र में सड़क संपर्क व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में गुरुवार को नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने लगभग 1.91 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली तीन सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने विधायक का स्वागत किया और क्षेत्र में लगातार कराए जा रहे विकास कार्यों के लिए उनका आभार जताया।
शिलान्यास की गई परियोजनाओं में मड़ना के सेवरा चौरा पक्की सड़क से बलुईया मांझा तक 1.580 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण, दतौली में प्रह्लाद वर्मा के घर से नहर होते हुए पक्की सड़क बरौली-मड़ना संपर्क मार्ग तक 1.210 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण तथा खानपुर पुरसाएं में राजेन्द्र प्रसाद तिवारी के घर से पकौड़ी हरिजन के घर तक 0.550 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण शामिल है। इन तीनों परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।
शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार गांव-गांव तक बेहतर सड़क सुविधा पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सड़कें किसी भी क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास की आधारशिला होती हैं। बेहतर संपर्क मार्ग बनने से किसानों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और आम लोगों को सीधा लाभ मिलता है। गन्ना समिति के चेयरमैन दीपेन्द्र सिंह ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता प्रत्येक गांव को गुणवत्तापूर्ण सड़क नेटवर्क से जोड़कर विकास की मुख्यधारा में शामिल करना है।
कार्यक्रम में, तिलकराम मौर्य, हरभजन गौड़, अरविन्द सिंह, मीडिया प्रभारी अमित कुमार मिश्र, राजेश पाठक, मंडल अध्यक्ष कपिल देव वर्मा, वरुण चौधरी, ओम प्रकाश यादव, अच्छे लाल निषाद, राघवेन्द्र पाण्डेय, दीपक सिंह ‘गब्बर’, मुन्ना दूबे, अभय सिंह बग्घी, प्रदीप सिंह, प्रह्लाद वर्मा, रामजीत निषाद, लोकेश तिवारी, आशीष मणि त्रिपाठी, रमन लाल कोरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।