-
कहा हमारी सरकार बना रही है गुणवत्तायुक्त सड़के
-
डिप्टी सीएम ने फैजाबाद मण्डल की 140 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का किया लोकापर्ण व शिलान्यास
फैजाबाद। सूबे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने डा. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानन्द सभागार में फैजाबाद मण्डल की 140 करोड़ की लागत के 243 किमी0 लम्बें 119 सम्पर्क मार्गो का शिलान्यास व लोकार्पण करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार अयोध्या समेत सम्पूर्ण अवध क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर है। उन्होनें सांसदो, विधायकों व अन्य जन प्रतिनिधियों की सामूहिक मांगो के प्रति उन्हें अस्वस्त करते हुए कहा कि प्रदेश एवं केन्द्र सरकार का खजाना अयोध्या के विकास के लिए खुला है पहले की तुलना मे मात्र पांच जिलों के विकास के बजाय प्रदेश के सम्पूर्ण 75 जिलों का विकास किया जा रहा है। प्रदेश में योगी व केन्द्र में मोदी की सरकार प्रदेश के गरीबों के कल्याण, ग्रामीण विकास, बिजली, पानी, सड़को के विकास के लिए तेज गति से कार्य कर रही है। पहले कागज पर सड़के बनती थी लेकिन वर्तमान सरकार में भ्रष्टाचार मुक्त गुणवत्तायुक्त सड़को का निर्माण किया जा रहा है। वर्तमान सरकार प्रदेश में अपराध मुक्त व भय मुक्त वातावरण सृजन करना चाहती है। इस रास्त मे यदि कोई गुंडा, बदमाश सामने आता है तो उसकी तत्काल गिरफ्तारी कर जेल पहुंचाने के निर्देश है यदि पुलिस बल पर बदमाशों द्वारा गोली चलायी जायेगी तो इसका जवाब पुलिस द्वारा गोली से दिया जायेगा।
इस अवसर पर उपस्थित समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री, बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री अनुपमा जायसवाल, जल सम्पूर्ति मंत्री उपेन्द्र तिवारी, समेत उप मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए सांसद लल्लू सिंह, सांसद हरिओम पाण्डेय व समस्त विधायकों की ओर से चिन्ह पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र भेंट करते हुए आभार व्यक्त किया।
डिप्टी सीएम का भाजपाईयों ने किया स्वागत
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का स्वागत सांसद लल्लू सिंह ने महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रामचन्द्र यादव, इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू, गोरखनाथ बाबा, सतीश शर्मा, जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, जिला प्रभारी शेषनारायन मिश्रा के साथ स्मृति चिन्ह देकर व बुके भेंट करके किया। वहीं अम्बेडकर नगर के सांसद हरिओम पाण्डेय ने विधायक संजू देवी, अनीता कमल व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा के साथ स्मृति चिन्ह व बुके भेंट करके स्वागत किया। अन्य स्वागत करने वालांे में डा बाकें बिहारी मणि त्रिपाठी, महंत मनमोहन दास, कमलाशंकर पाण्डेय, रामकृष्ण तिवारी, ओम प्रकाश सिंह, सहकारी बैंक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, अभिषेक मिश्रा, आदित्य मिश्रा, पूर्व विधायक रामू प्रियदर्शी, मथुरा तिवारी, संजीव सिंह, राधेश्याम त्यागी, रमेश सिंह, शकुंतला त्रिपाठी, अशोका द्विवेदी, बिन्दु सिंह, स्मृता तिवारी, परमानंद मिश्रा, राजू सिंह, हरीश श्रीवास्तव, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, अभय सिंह, इं0 रणवीर सिंह, शक्ति सिंह, मनोज श्रीवास्तव, विशम्भर सिंह, सुधीर चैरसिया, दिव्य प्रकाश तिवारी, ब्रह्मानंद शुक्ला, इन्द्रभान सिंह, हरभजन गौड़, दिवाकर सिंह, रोहित पाण्डेय, राजेश सिंह, नितिन पाण्डेय, देवेश तिवारी, पिंटू माझी, रमाकांत विश्वकर्मा इत्यादि प्रमुख रुप से थे।
विकास की योजनाओं हेतु डिप्टी सीएम को सौंपा मांगपत्र
विकास की परियोजनाओं हेतु सांसद लल्लू सिंह व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या को मांग पत्र सौंपा। सांसद लल्लू सिंह फैजाबाद संसदीय क्षेत्र में आने वाली दरियाबाद विधानसभा के लिए पांच सड़के तथा कल्याणी व रारी नदी पर लघु सेतु निर्माण की मांग की। फैजाबाद में आदर्श गांव अंजना समेत 16 सड़के तथा भरत जी की परिक्रमा मार्ग के चैड़ीकरण के साथ चार अन्य मार्गो के चैड़ीकरण की मांग की। गोमती नदी तथा टोस नदी पर लघु सेतु निर्माण हेतु उपमुख्यमंत्री को मांगपत्र दिया। वहीं महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने नगर निगम की 108 सड़के व नगर निगम के सात प्रवेश द्वार का निर्माण तत्काल शुरु करने हेतु मांग पत्र दिया। विधायको में वेद प्रकाश गुप्ता, इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू, रामचन्द्र यादव, बाबा गोरखनाथ, सतीश शर्मा ने भी विकास की परियोजनाओं हेतु मांग पत्र सौंपा।