सरकार ने विकासवाद को राजनीति के केन्द्र में ला दिया है : स्वतंत्र देव सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

हैरिंग्टनगंज के निमड़ी गांव में जलशक्ति मंत्री ने घर-घर सम्पर्क किया

अयोध्या। मिल्कीपुर क्षेत्र हैरिंग्टनगंज के निमड़ी गांव में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने घर-घर सम्पर्क किया। ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं व विकास की चर्चा की। पूर्व प्रधान राम अचर कोरी एवं सतीश यादव के आवास पर एकत्र लोगों को सम्बोधित किया।

मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने विकासवाद को राजनीति के केन्द्र में ला दिया है। मिल्कीपुर के लिए कई करोड़ की परियोजनाएं संचालित है। सपा जातिवाद व नकारात्मक राजनीति के सहारे चुनाव लड़ रही है। समाज में झूठ फैला रही है। लेकिन जनता उनके बहकावे में आने वाली नही है।

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने समाज के हर वर्ग के लिए योजनाएं दी है। महिला कल्याण के लिए कन्या सुमंगला योजना, सुरक्षित मातृत्व योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना सहित योजनाओं की श्रंखलाएं दी है। विद्यार्थियों के अभ्युदय योजना प्रदान की है। प्रधानमंत्री किसान निधि से किसान को आर्थिक सबलता मिली है। आयुष्मान योजना से लोगों का स्वास्थ्य बीमा किया गया है। गावों को मुख्य मार्गो से चौड़ी सड़को से जोड़ा जा रहा है। मुख्य मार्ग फोर लेन व सिक्स लेन बनाए जा रहे है। हजारों करोड़ से अयोध्या नगरी का विकास किया जा रहा है।

इसे भी पढ़े  थार कांड में दूसरे घायल युवक की लखनऊ ट्रामा सेंटर में हुई मौत
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya