डीएम ने जन सुविधा केंद्रों के लिए चयनित स्थलों का किया निरीक्षण

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-श्रद्धालुओं के लिए चौदहकोसी व पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर जन सुविधा केंद्रों का होगा निर्माण

अयोध्या। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुगम आवागमन को लेकर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने चौदहकोसी एवं पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर प्रस्तावित जन सुविधा केंद्रों के लिए चयनित स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस अवसर पर नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने चौदहकोसी एवं पंचकोसी मार्ग पर श्रद्धालुओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए यूनिवर्सल एकेडमी, श्मशान घाट तिराहा, जज कॉलोनी के सामने सहादतगंज तथा आसिफ बाग तिराहा, जिलाधिकारी आवास के पीछे सहित अन्य चयनित स्थलों का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से प्रस्तावित जन सुविधा केंद्रों के निर्माण, उपलब्ध भूमि, पहुंच मार्ग एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जन सुविधा केंद्रों का निर्माण इस प्रकार कराया जाए कि परिक्रमा एवं धार्मिक आयोजनों के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ पेयजल, शौचालय, विश्राम एवं अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुगमता से उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि जन सुविधा केंद्रों के स्थानों का चयन श्रद्धालुओं की सुविधा, आवागमन एवं आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए किया जाए।

इसे भी पढ़े  शराब तस्करी का खुलासा, दो गिरफ्तार

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya