-भंजन संध्या स्थल का भी लिया जायजा, सम्बंधित अधिकारियों को दिया दिशा निर्देश
अयोध्या। मण्डलायुक्त गौरव दयाल व जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने अयोध्या परिक्षेत्र के 14 कोसी व पंचकोसी परिक्रमा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारी द्वय ने परिक्रमा मार्ग के ककरही बाजार व पठान टोलिया के पास बन रहे नाले को देखा तथा सम्बंधित अधिकारी को नाले के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये।
उन्होंने परिक्रमा मार्ग में बिजली के पोल या तार है उनको हटाये जाय तथा नया घाट पर बन रहे बोर्ड के प्लेटफार्म के कार्य में तीव्र गति से करने को कहा। इसी क्रम में अधिकारी द्वय ने भंजन संध्या स्थल का निरीक्षण किया तथा सम्बंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेन्द्र कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी सदर राम प्रसाद त्रिपाठी, ए0आर0ओ0 राजकुमार पांडेय, अधिशाषी अभियन्ता निर्माण खण्ड-3, खण्ड-04 सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।