आने वाला दिन कांग्रेस का होगा : दीपेंद्र सिंह हुड्डा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या पहुंचने पर जिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने किया स्वागत

अयोध्या। हरियाणा के कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा व विधायक वीरेंद्र चौधरी के फैजाबाद पहुंचने पर कांग्रेसजनों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस सांसद ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आने वाला दिन कांग्रेस का होगा। फैजाबाद शहर के सहादतगंज बाईपास पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव, महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह आदि ने फूलमालाओं से स्वागत किया।

कांग्रेस सांसद हुड्डा ने कांग्रेसी जनों को उत्साहित किया। अपने संबोधन में कहा कि आने वाला दिन कांग्रेस का होगा जिसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ता अपनी सक्रियता बनाए रखें। इस अवसर पर महासचिव बृजेश रावत, विजय पांडे, दिनेश यादव, शैलेंद्र पांडेय, अभ्युदय प्रताप सिंह, दिनेश शुक्ला, उमेश उपाध्याय, राम बहादुर सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह रानू, सुरेंद्र प्रताप सिंह सैनिक आदि मौजूद थे। महामंत्री विजय पांडे ने बताया कि दोनों वरिष्ष्ठ नेता हनुमानगढ़ी दर्शन करने आए थे और दर्शन के उपरांत लखनऊ वापस चले गए।

इसे भी पढ़े  अग्निशमन : प्रशासनिक यांत्रिक सहयोग के साथ सजग नागरिक समन्वय भी आवश्यक
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya