चेन खींचकर भागे बाइक सवार लुटेरे

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

पीड़ित ने घटना की सूचना रौनाही थाना प्रभारी को फोन से दी

सोहावल। रौनाही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सारा विशुनपुर के मुजरे राम स्वरूप का पुरवा से लगभग 200 मीटर पूर्व शनिवार की दोपहर लगभग दो बजे बाइक सवार लुटेरे महिला का चेन छीनकर भाग निकले। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी है।

सुचितागंज बाजार निवासी राम कृष्ण अपनी बहन के साथ किसी काम से ड्योढ़ी जा रहे थे। सुचितागंज बाजार से लगभग दो किलोमीटर पश्चिम राम स्वरूप दूबे का पुरवा के निकट बाइक सवार लुटेरों ने महिला के गले में पड़ी चेन खींच लिया। इस घटना से बाइक सवार व उसकी  बहन दोनों बाइक से गिर गए।

खींचते समय चेन टूट जाने के कारण उसका एक हिस्सा महिला के गले में अटका रह गया। जबकि शेष हिस्सा लुटेरे लेकर भाग गए। बाइक सवार युवकों ने लुटेरों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वे नहर पर सीधे पश्चिम की ओर भाग गए। पीड़ित ने घटना की सूचना रौनाही थाना प्रभारी को फोन से दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

इसे भी पढ़े  फिल्म दर्शनः संभाजी के बलिदान ने खींचा संतों का ध्यान
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya