बिजली के पोल पर गिरा गूलर का पेड़, डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर की मौत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-जल जीवन मिशन जागरूकता कार्यक्रम से पहले हुआ हादसा

अयोध्या। रूदौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुजफ्फरपुर में गुरुवार को जल जीवन मिशन के जागरूकता कार्यक्रम से पहले बड़ा हादसा हो गया। बारिश के दौरान गूलर का विशाल पेड़ बिजली के पोल पर गिर पड़ा। इससे कई पोल टूटकर गिर गए, जिनकी चपेट में आने से डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर इंद्र भूषण वर्मा (60) की मौत हो गई जबकि चालक दिलेराम यादव (28) गंभीर रूप से घायल हो गया।

मुजफ्फरपुर में जल जीवन मिशन के तहत जागरूकता अभियान एवं प्रदर्शनी कार्यक्रम आयोजित होना था। कार्यक्रम में ग्रामीणों को जल सारथी ऐप के लाभ, उपयोग और डाउनलोड प्रक्रिया की जानकारी दी जानी थी। कार्यक्रम में डीपीएमयू लखनऊ की टीम, जेई अजय कुमार तथा यूनिवर्सल एमईपी प्रोजेक्ट टाटा के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

हादसे के बाद दोनों घायलों को सीएचसी रुदौली ले जाया गया, जहां से उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। इंद्र भूषण वर्मा, निवासी बसवारा, पूरा बाजार, को मेदांता अस्पताल में उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया गया। वहीं दिलेराम यादव, निवासी बाबतनगर, थाना बाबाबाजार, का इलाज ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ में चल रहा है। हालात नाजुक बनी हुई है। यूनिवर्सल एमईपी प्रोजेक्ट टाटा के ओडीएम इंचार्ज गौतम हंस ने बताया कि हादसे के कारण जल जीवन मिशन का जागरूकता कार्यक्रम तत्काल स्थगित कर दिया गया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya