-कुलपति डा. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारी को दिया अंतिम रूप
अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में 10 अगस्त को आयोजित होने वाले 28वें दीक्षांत समारोह के सफलतापूर्ण आयोजन को लेकर कुलपति डा. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने समिति के सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारी को अंतिम रूप दिया। दीक्षांत समारोह को लेकर विश्वविद्यालय स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
दीक्षांत समारोह के अवसर 774 छात्र-छात्राओं को उपाधियां व 24 मेधावियों को 25 स्वर्ण पदक दिए जाएंगे। कुलाधिपति स्वर्ण पदक पांच, कुलपति स्वर्ण पदक 13 तथा विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक सात मेधावियों को दिया जाएगा। नौ अगस्त को शाम चार बजे दीक्षांत समारोह का पूर्वाभ्यास किया जायेगा। इसमें छात्र-छात्राओं को उपाधि, पदक, दीक्षोपदेश के साथ अन्य गतिविधियों का पूर्वाभ्यास कराया जायेगा।
कुलसचिव ने बताया कि दीक्षांत समारोह के दिन स्नातक के तीन मेधावियों को कुलाधिपति स्वर्ण पदक व स्नातकोत्तर एवं पीएचडी के एक- एक मेधावियों को कुलाधिपति स्वर्ण पदक दिया जाएगा। 13 मेधावियों को कुलपति स्वर्ण पदक दिया जाएगा जिसमें स्नातक के सात, स्नातकोत्तर के पांच व पीएचडी का एक मेधावी छात्र शामिल हैं। इसी क्रम में स्नातक के छह व पीएचडी के एक मेधावी को विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक दिया जाएगा।
कृषि विश्वविद्यालय द्वारा संचालित विभिन्न महाविद्यालयों एवं मुख्य परिसर को मिलाकर स्नातक, परास्नातक एवं पीएचडी के कुल 774 छात्र-छात्राओं को उपाधियां दी जाएंगी। जिसमें स्नातक के कुल 388, परास्नातक के 335 तथा पीएचडी के कुल 51 छात्र-छात्राओं के नाम शामिल हैं। उप कुलसचिव डा. रागिनी मिश्रा ने बताया कि 2025-26 के उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के प्रमाण पत्र को भारत सरकार के डिजी लॉकर में अपलोड किया जायेगा।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को पहली बार सम्मानित करेंगी राज्यपाल
कृषि विश्वविद्यालय में 10 अगस्त को आयोजित होने वाले 28वें दीक्षांत समारोह के अवसर पर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल पहली बार विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित करेंगी। विश्वविद्यालय स्तर पर कुलपति डा. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने शिक्षकों का साक्षात्कार किया।