in

संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका मिला युवक का शव

-सीसीटीवी लगाने का कार्य करता था मृतक

अयोध्या। एडवरटाइजिंग कंपनी के हॉल में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव पंखे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार कैंट थाना क्षेत्र के नियावां के पास स्थित कांप्लेक्स का है। जहां एडवरटाइजिंग कंपनी के हॉल में युवक का शव मिला है। एडवरटाइजिंग कंपनी में सीसीटीवी इंस्टालेशन का भी कार्य किया जाता है। पुलिस को मृतक की पहचान अंगूरी बाग निवासी रोहन यादव के रूप में हुई।

हालांकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी सिटी विजय पाल सिंह का कहना है कि मृतक रोहन सीसीटीवी लगाने का कार्य करता था जो शाम को अपने घर चला जाता था लेकिन शुक्रवार रात्रि घर न जाकर यहीं रुक गया था और अगले दिन सुबह उसका शव पंखे से लटका मिला। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

इसे भी पढ़े  जन फरियाद सुनने के दौरान दरोगा को आया हार्ट अटैक, हुई मौत

What do you think?

Written by Next Khabar Team

चेन खींचकर भागे बाइक सवार लुटेरे

“प्रतिज्ञा यात्रा“ को लेकर कांग्रेसियों ने कसी कमर