अयोध्या। 1984 दंगे के बारे में जिसमें हजारों निर्दोेष सिखों का नरसंहार हुआ था, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैम पित्रोदा द्वारा यह कहना कि जो हुआ सो हुआ मानवता को शर्मसार करने वाला बयान है। जिसकी भाजपा महानगर इकाई ने घोर भत्र्सना करते हुए रिकाबगंज हनुमानगढ़ी पर उनका पुतला फूंका। इसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष दिनेश जायसवाल ने कहा कि कांगे्रस नेता का बयान न सिर्फ उन हजारों शहीद सिखांे के परिवारों का धाव ताजा करने वाला है बल्कि पूरी मानवता को मर्माहत भी करने वाला है। कार्यक्रम का संचालन भाजपा मण्डल महामंत्री ओम मोटवानी ने किया। प्रमुख वक्ता पूर्व नगर उपाध्यक्ष अधिवक्ता राजीव शुक्ला ने कहा कि पूरी कांगे्रस के नेताओं का चरित्र भी इनके बयान से मेल खाता है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा नेता रणधीर सिंह ‘‘डब्लू’’, मण्डल अध्यक्ष आलोक द्विवेदी, महानगर उपाध्यक्ष तिलकराम मौर्या, भाजपा नेता अजय ओझा, मण्डल मंत्री दिनेश कनौजिया, अनूप सिंह, ज्योति गुप्ता, दीपक गुप्ता, अर्जुनलाल गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
आक्रोशित भाजपाइयों ने फूंका सैम पित्रोदा का पुतला
101
previous post