हर्ष फायरिंग में बच्चे की मौत का आरोपी गिरफ्तार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-घटना में प्रयुक्त 12 बोर की डीबीबीएल बंदूक व एक खोखा कारतूस बरामद

मिल्कीपुर। पुलिस ने द्वार पूजा के दौरान हर्ष फायरिंग में 12 वर्षीय बच्चे की मौत के मामले में आरोपी कपिल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। इनायत नगर थाना पुलिस ने आरोपी को सहुलारा तिराहा मिल्कीपुर से पकड़ा। घटना पुलिस चौकी बारून बाजार के मेहदौना मजरे बूढ़नपुर गांव की है जहां बीते बृहस्पतिवार की रात शादी समारोह के दौरान हुई।

हर्ष फायरिंग में गोली श्रीराम को लगी और फिर पुरुषोत्तम मांझी के सिर में जा लगी। पुरुषोत्तम की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बिहार के शेखपुर जिले के एरिवरी थाना क्षेत्र के महुवत गांव का रहने वाला था। गोली लगने से घायल 40 वर्षीय श्रीराम का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक के पिता दासो मांझी की शिकायत पर पुलिस ने कपिल सिंह और जयप्रकाश सिंह उर्फ रमन सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

एसएसपी राजकरन नय्यर के निर्देश पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी से घटना में प्रयुक्त 12 बोर की डीबीबीएल बंदूक और एक खोखा कारतूस बरामद किया। प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को पकड़ा है। क्षेत्राधिकारी श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि लाइसेंसी बंदूक जयप्रकाश सिंह उर्फ रमन सिंह की थी। कपिल सिंह ने द्वार पूजा पर फायरिंग की थी। जयप्रकाश की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस टीम गठित की गई है। जल्द ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

 

इसे भी पढ़े  महिलाओं के उत्थान के लिए शिक्षा जरूरी : डॉ. बिजेन्द्र सिंह
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya