हर्षाेल्लास से मनाया गया नगर पंचायत गोसाईगंज का 73वाँ स्थापना दिवस

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-विकास कार्यों का किया गया लोकार्पण व शिलान्यास

गोसाईगंज-अयोध्या। बाबा हिंक्षाराम भारती की नगरी गोसाईगंज नगर पंचायत का 73वाँ स्थापना दिवस शनिवार को हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में नगर हित से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन डॉ. विजयलक्ष्मी जायसवाल ने की।अपने संबोधन में उन्होंने कहाकि 11 जुलाई 1953 को स्थापित नगर पंचायत गोसाईगंज आज विकास की नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर है।

उन्होंने कहाकि नगर पंचायत केवल एक प्रशासनिक संस्था नहीं, बल्कि पूरे नगर का परिवार है। इसकी 73 वर्षों की गौरवशाली यात्रा में वर्तमान बोर्ड के साथ-साथ सभी पूर्व अध्यक्षों, पूर्व सभासदों, अधिकारियों, कर्मचारियों तथा नगरवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कहा कि नगर का विकास केवल निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के प्रयासों से नहीं होता, बल्कि समाज के अनेक ऐसे महान व्यक्तित्व भी हैं जिन्होंने बिना किसी पद पर रहते हुए समाज सेवा, शिक्षा, स्वच्छता, धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों तथा जनकल्याण के माध्यम से नगर के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

स्थापना दिवस के अवसर पर उन्होंने ऐसे सभी महान विभूतियों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए नगरवासियों से विकास की इस यात्रा में निरंतर सहयोग देने का आह्वान किया।पूर्व वरिष्ठ सभासद रामकुमार सेठ ने कहाकि गोसाईंगंज नगर सन1717 में बाबा हिंक्षाराम भारती द्वारा बसाई गयी है।शुरू से ही यह नगर निरन्तर प्रगति की तरफ अग्रसर रहा है।जिसका परिणाम है कि आज अयोध्या जनपद में जो सुविधाएं है वही सुविधा अपने नगर पंचायत में भी है।हम सभी सभासदों से आग्रह करते है कि सभी लोग एकजुट होकर नगर पंचायत को नई ऊंचाई पर ले जाए ताकि आने वाले समय मे लोग आपको याद रखे।

इसे भी पढ़े  देश-दुनिया में अयोध्या व प्रदेशवासियों को मिल रहा सम्मान : योगी आदित्यनाथ

समारोह के दौरान छोटी गलियों से घर-घर कूड़ा संग्रहण हेतु दो नए ई-रिक्शा कूड़ा वाहनों का शुभारंभ, आधुनिक वाताकूलित शव संरक्षण हिम यंत्र, एंटीलार्वा स्प्रे मशीन, फागिंग मशीन, मिनी ट्रैक्टर, तथा रोटी बैंक योजना के लिए समर्पित विशेष ई-रिक्शा का लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही अन्य जनहितकारी विकास कार्यों का भी लोकार्पण एवं शिलान्यास संपन्न हुआ।कार्यक्रम के पश्चात नगर पंचायत परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।

कार्यक्रम में डॉ0घनश्याम सोनी,गोपीनाथ अँगियार,संजय पराग,प्रशांत गुप्ता,प्रिंस सिंह,ईओ विनय कुमार द्विवेदी,पूर्व सभासद रामकुमार सेठ,सर्वेश कुमार मोनू,विजय सोनी,नामित सभासद बजरंग चौरसिया,मीना गुप्ता, श्रीमती देवी, सभासद कालीचरण वर्मा,रविन्द्र यादव,ध्रुव भोजवाल,मुन्ना वर्मा,सभासद प्रतिनिधि आलोक कुमार,अजय कन्नौजिया,श्यामलाल,सहित नगर पंचायत कर्मी सहित तमाम संभ्रांत लोग मौजूद रहे।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya