in ,

सरकार ऐसी लाएं जिसमें जनता की आवाज दबाई ना जा सके: प्रियंका गांधी

अयोध्या पहुंचने पर प्रियंका गांधी वाड्रा का हुआ जोरदार स्वागत

कहा सत्ता में आयी कांग्रेस तो हर गरीब को देगी 72 हजार रूपये

अयोध्या। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने अयोध्या से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला। उन्होंने जनता से सवाल किया कि क्या मोदी सरकार ने 15 लाख रुपए आपको दिये, साथ ही यह भी बताना नहीं भूलीं कि अगर कांग्रेस सत्ता में आयी तो गरीबों को हर साल 72 हजार रुपए देगी।
प्रियंका गांधी शुक्रवार को पहली बार अयोध्या जनपद आगमन पर रोड शो करते हुए हैरिंग्टनगंज ब्लॉक के आदिलपुर पहुंची। यहां पर आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हम पर भरोसा रखें, यदि हमने काम नहीं किया तो दोबारा सामने कैसे आएंगे। उन्होंने कहा कि जनता ही किसी नेता को छोटा या बड़ा बनाती है। आज जितने भी नेता हैं उन्हें बड़ा या छोटा बनाना जनता का काम है। प्रियंका गांधी ने कहा कि आप मन बनाइये, जो विकास करे, समस्या का समाधान करे उसे वोट करें। उन्होंने कहा कि यह चुनाव देश और संविधान को बचाने वाला चुनाव है, इसलिए बहुत सोच-समझ कर फैसला करना होगा। इसके पूर्व प्रियंका गांधी हरदोया के अटका में आयोजित चैपाल में महिलाओं से सीधे रूबरू हुईं। उन्होंने जमीन पर बैठ कर महिलाओं से बातचीत की। इस दौरान कुछ महिलाओं ने उन्हें शिक्षामित्र, रोजगार सेवक और आंगनबाड़ी कार्यकर्ति्रयों की समस्याओं से अवगत कराया। कांग्रेस महासचिव ने सरकार बनने पर सभी को उनका हक दिलाने का आश्वासन दिया।
उधर सिधौना में आयोजित नुक्कड़ सभा का कार्यक्रम आखिरी समय में प्रियंका गांधी ने स्थगित कर दिया। हालांकि यहां कुछ देर के लिए रुकीं, इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके पहले अयोध्या जनपद में पहुंचने पर जिले की सीमा कुमारगंज बाजार में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री व पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया। यहां से सीधे कुमारगंज पहुंची प्रियंका ने कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से मुलाकात की। रामनेवाज सिंह महाविद्यालय की छात्राओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। प्रियंका गांधी ने छात्राओं के साथ सेल्फी भी ली। उन्होंने छात्राओं से सवाल किया कि आप किसके साथ हैं, छात्राएं बोलीं-हम सभी प्रियंका के साथ हैं। अयोध्या पहुंचने पर प्रियंका गांधी का स्वागत करने वालों में कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री आराधना मिश्रा, वरिष्ठ नेता अजय कुमार लल्लू, एमएलसी दीपक सिंह, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. मनीष सिंह, उग्रसेन मिश्र व रामदास वर्मा समेत अन्य शामिल रहे।

इसे भी पढ़े  विकास कार्यो का समय पर फीड कराएं डाटा और करें उसका अनुश्रवण : गौरव दयाल

प्रियंका गांधी की एक झलक पाने के लिए उमड़ा जनसैलाब   

महिलाओं में मिलती प्रियंका गांधी वाड्रा

मिल्कीपुर। कांग्रेस के प्रत्याशी निर्मल खत्री के चुनावी आगाज की प्रथम शुरुआत प्रियंका गांधी वाड्रा के रोड शो से हुई प्रियंका गांधी की एक झलक पाने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा  सिधौना में निर्धारित नुक्कड़ सभा ना होने से दूर दराज से आए लोगों में घोर निराशा हुई |अपने पूर्वजों के राजनीतिक क्षेत्र से चलकर पहली बार कुमारगंज बाजार पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। गिरजा मोड़ कुमारगंज पर भारी सुरक्षा के बीच प्रियंका एक-एक कर मौजूद सभी कार्यकर्ताओं से मिल चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी डॉ निर्मल खत्री को जिताने की अपील की| कांग्रेस की स्टार प्रचारक एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा निर्धारित कार्यक्रम से आधा घंटा विलंब से जनपद अयोध्या की सीमा पिठला में 12:30 बजे प्रमोद तिवारी  के साथ  अन्य बड़े नेता  ने भी प्रवेश किया |कार्यक्रम पूर्व निर्धारित था लेकिन कार्यक्रम में बार-बार होते रहे बदलाव से जनता के बीच ऊहा पोह की स्थिति बनी रही| सोशल एवं प्रिंट मीडिया के माध्यम से सूचना के आधार पर उमड़े जनसैलाब को लोग जनता के द्वारा संदेश मान रहे हैं |  जनता की भीड़ को प्रियंका के आने के पहले तो सुरक्षा में लगे लोगों को कतार बद्ध कर दिया परंतु प्रियंका गांधी के आते ही सारी व्यवस्था तार-तार हो गई लोग ठीक से प्रियंका को देख भी नहीं पाए मकानों की छतों से देख रहे महिलाएं एवं बच्चे बुजुर्ग नारा लगा रहे थे प्रियंका गांधी आई है नई इंदिरा आई है, बस एक ही आंधी प्रियंका गांधी, जन जन का है जो यह जोश उड़ा दिया है सबका होश, आदि नए नारे लग रहे थे|भारी भीड़ का अंदाज इसी से लगाया जा सकता है शिवनाथ पुर से लेकर सिधौना में होने वाले नुक्कड़ सभा स्थल तक 2 किलोमीटर में जनसैलाब फैला हुआ था भीड़ अधिक थी वरिष्ठ नेताओं की भरमार थी नए-नए उकेरे गए नारे परंतु नारे लगाने वाले लोग कम छे प्रियंका गांधी के जनपद प्रवेश पर सामने से चारा लेकर हाथी आने से लोग आस्था में भी शुभ संकेत मानने लगे|  वयो वृद्ध शिव बहादुर दूबे तो लोगों के बीच यही कहते घूम रहे थे कि शुभ कार्य में गणेश पूजा की जाती है तो बिना प्रयास ही गणेश सम्मुख प्रगट हो गए|2 मिनट तक मुलाकात करने के बाद प्रियंका गांधी सिधौना गांव में प्रस्तावित नुक्कड़ सभा स्थल पर पहुंची लेकिन समय अभाव के वजह से वहां नहीं रुकी तथा  हरदोईया अटका के लिए उनका काफिला निकल पड़ा| कुमारगंज में स्वागत करने वालों में संजय तिवारी जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस डॉ मनीष सिंह दिनेश शुक्ला अमरीश पांडे शैलेंद्र पांडे डॉक्टर राम सुमन मिश्रा कृष्णा प्रभात द्विवेदी अमरनाथ पांडे, शिव चंद तिवारी, भगवानदास शुक्ला ,तेज बनी पांडे ,शिव कुमार पांडे, रामचंद्र शुक्ला, राम उजागिर तिवारी आदि कांग्रेसी नेता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

भगवान राम ने हनुमान जी को अयोध्या का राज सौंप दिया था यहां की जनता राम जन्म भूमि को मुद्दा नहीं मानती   

कुमारगंज| कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल खत्री प्रियंका गांधी वाड्रा के रोड शो के पूर्व मीडिया से मुखातिब इकट्ठा भारी भीड़ के संबंध में बताया कि जनता भाजपा के जुमले झूठे वादे से अब तक ऊब चुकी है, किसान परेशान हैं ,बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिला|   विकल्प के तौर पर जनता कांग्रेस की ओर आशा भरी नजरों से देख रही है| यह जनसमूह कांग्रेस पार्टी ने प्रियंका राहुल गांधी एवं मुझ में विश्वास के साथ समर्थन में स्वयं के संसाधनों से आई |एक प्रश्न के उत्तर में श्री खत्री ने कहा यहां की जनता राम जन्म भूमि को मुद्दा नहीं मानती |  प्रमाण के तौर पर कहा कि यदि यहां की जनता राम जन्म भूमि को मुद्दा मानती  होती तो बाबरी मस्जिद का ढांचा तोड़ने के बाद भाजपा सत्ता से दूर ना हुई होती | प्रियंका गांधी अयोध्या जाएंगी ,हनुमानगढ़ी जाएंगी ,राम जन्म भूमि क्यों नहीं? के जवाब में श्री खत्री ने कहा भगवान श्री राम ने ही अयोध्या का राज हनुमान जी को सौंप दिया था इस तरह के प्रश्न तो भाजपा के लोगों से पूछना चाहिए पिछले 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री मोदी 5 वर्षों में अयोध्या क्यों नहीं आए |हम विवाद में नहीं विकास में विश्वास करते हैं|

What do you think?

Written by Next Khabar Team

प्रयागराज से किन्नर अखाड़ा परिषद की भवानी मां होगी आप की प्रत्याशी

संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत