विश्व योग दिवस पर विश्व कीर्तिमान बनाने के लिए लें ऑनलाइन शपथ : प्रो. प्रतिभा गोयल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-कुलपति ने ऑनलाइन योग शपथ के लिए विश्वविद्यालय में की बैठक

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक भवन के सभागार में योग ऑनलाइन शपथ ग्रहण का विश्व कीर्तिमान बनाने के लिए कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल की अध्यक्षता में अधिकारियों, संकायाध्यक्षों, विभागाध्यक्षो, समन्वयकों, प्रभारियों के साथ बैठक हुई। कुलपति ने बताया कि उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल के दिशा-निर्देश में योग शपथ ग्रहण का विश्व कीर्तिमान बनाया जायेगा।

इसके लिए ऑनलाइन अभियान 18 जून तक चलाया जा रहा है। इस अभियान में 5 लाख 50 हजार से अधिक विद्यार्थी, शिक्षक, पुरातन छात्र, अधिकारी, कर्मचारी व अभिभावक बढ़चढ कर योग की शपथ लेंगे। बैठक में कुलपति प्रो0 गोयल ने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने में सभी को आगे आना होगा। जिससे उत्तर प्रदेश का नाम विश्व कीर्तिमान में सबसे ऊपर हो। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के एनसीसी, एनएसएस कैडेट्स के अलावा विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए ग्रामवासियों को भी योग की आनलाइन शपथ दिलाई जायेगी।

उन्होंने बताया कि टूरस्टि गाइड के माध्यम से अयोध्या आने वाले टूरिस्ट को भी योग की शपथ दिलाने का कार्य करेंगे। अंत में कुलपति ने समस्त से कहा कि योग का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। क्योकि यह हमें स्वस्थ्य रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए इस अभियान में अधिक से अधिक शामिल होकर योग शपथ ग्रहण को सफल बनाये।

बैठक में योग नोडल अधिकारी प्रो. एसएस मिश्र ने बताया कि इस योग शपथ ग्रहण को सफल बनाने के लिए विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों द्वारा शपथ प्रारम्भ हो चुकी है। जो राजभवन व विश्वविद्यालय के पोर्टल पर योगा प्लेज डॉट इन पर उपलब्ध है। इसमें योग की ऑनलाइन शपथ के लिए लिंक पर जाकर इस अभियान में शामिल हो सकते है। उन्होंने बताया कि इसके योगा प्लेज पर जाकर विश्वविद्यालय के सही नाम चयन के उपरांत मोबाइल नम्बर दर्ज करना होगा। ओटीपी अपलोड के बाद प्रमाण-पत्र जनरेट हो जायेगा। सभी की सहभागिता हो सके इसके लिए लिंक पर जाकर शपथ लेनी होगी।

इसे भी पढ़े  माझा बरहटा में तथागत गौतम बुद्ध की मूर्ति का अनावरण

बैठक में वित्त अधिकारी पूर्णेन्दु शुक्ल, परीक्षा नियंत्रक उमानाथ, प्रो0 आशुतोष सिन्हा, प्रो0 नीलम पाठक, प्रो0 हिमांशु शेखर सिंह, प्रो0 अशोक राय, प्रो0 आलोक सिंह, प्रो0 राजीव गौड़, प्रो0 गंगाराम मिश्र, प्रो0 चयन कुमार मिश्र, प्रो0 शैलेन्द्र कुमार, प्रो0 तुहिना वर्मा, प्रो0 आशीष पटेल,डॉ0 पीके द्विवेदी, डॉ0 सुरेन्द्र मिश्र, डॉ0 विजयेन्दु चतुर्वेदी सहित अन्य विभागों के प्रभारी मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya