स्वामी विवेकानन्द का दर्शन शाश्वत : शरद शुक्ला

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

युवा दिवस के रूम में मनी स्वामी विवेकानन्द जयंती

अयोध्या। भारतीय युवा कांग्रेस के तत्वावधान में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर कमला नेहरू भवन पर स्वामी विवेकानंद का जन्म दिवस उनके चित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर मनाया गया। तत्पश्चात उपस्थित जनों ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की।
इस अवसर पर भरतीय युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शरद शुक्ला ने कहा की स्वामी विवेकानन्द द्वारा दिया गया विचार-दर्शन युग-युगीन और शाश्वत है। उनकी दिव्य वाणी अमरता का महान् संदेश प्रदान कर रही है। स्वामीजी के दर्शन की आज भी उतनी ही प्रासंगिकता है जितनी विगत 20वीं सदी में रही थी। स्वामीजी ने भारतवासियों के मन में भारत की गौरवशाली परंपरा और संस्कृति के प्रति आत्मविश्वास और आत्मसम्मान का संचार किया।
जिला महासचिव मसूद अहमद ने कहा विवेकानंद का जीवन बताता है कि कैसे बिना किसी साधन और सुविधा के सिर्फ एक संकल्प के बल पर युवा समाज की देश की सोच बदल सकते हैं। छात्रनेता चन्द्रिका चौहान ने बताया की स्वामीजी के विचारों और शब्दों में आज भी वो ऊर्जा और ओज है, जो युवाओं को प्रेरित करता है। इस अवसर पर अयोध्या विधानसभा अध्यक्ष बिलाल अंसारी, अयोध्या विधानसभा उपाध्यक्ष मिर्ज़ा कामयाब हुसैन, मो० चाँद, छात्रनेता शिवम पाण्डेय, सावन शर्मा, विश्वास मालवीय, प्रत्युष सिंह, अर्जुन वर्मा, मानवेन्द्र सिंह आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  खाकी ने पेश की ईमानदारी की मिशाल
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya