अयोध्या। स्वामी श्री रामशरणचार्य जी महाराज ज्योतिषी जी बद्रीनाथ धाम वाले संत का 102 वर्ष की अवस्था में निधन, शुक्रवार की सुबह संत गोपाल बैकुण्ठपुरम मंदिर निकट राजघाट में किया गोलोक को प्रस्थान, संत समाज में शोक की लहर,अंतिम दर्शनों के लिए आश्रम पर अयोध्या के वरिष्ठ संतो और अनुयायियों का लगा तांता, अंतिम यात्रा कल प्रातः 9 बजे बैकुंठपुरम आश्रम राजघाट से सरयू घाट के लिए करेगी प्रस्थान।
शहीद शोध संस्थान के प्रबंध निदेशक सूर्य कांत पाण्डेय ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के संतों का बृहद अभाव है। अयोध्या इस तरह के तपस्वी ज्योतिषाचार्य का होना सनातन का शाश्वत प्रमाण है। उन्होंने कहा कि उनकी अनुपस्थिति में जो क्षति हुई है उसका पूरा होना असम्भव है।