बुजुर्ग दम्पत्ति से लूट का खुलासा, दो गिरफ्तार, एक फरार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-लूटी गई चेन तथा वारदात में प्रयुक्त तमंचा-कारतूस और एक पल्सर मोटर साईकिल बरामद

अयोध्या। जनपद की तारुन थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में बुजुर्ग दंपत्ति के साथ हुई लूट मामले का खुलासा किया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि इनके एक साथी की अभी तलाश है।

पुलिस लाइन सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसपी देहात बलवंत चौधरी ने बताया कि 27 अगस्त को तारून थाना क्षेत्र में बुजुर्ग दम्पत्ति के साथ तमंचा सटाकर लूट की वारदात हुई थी। जांच पड़ताल के दौरान काली पल्सर सवार तीन युवक को फुटेज मिली थी। चेन लूट की इस घटना के अनावरण में प्रभारी निरीक्षक तारून लालचंद सरोज की की पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज तथा विवेचना के दौरान मिले सुराग के आधार पर मोहित वर्मा निवासी ग्राम कोल्हमपुर विसेन थाना नबाबगंज जनपद गोण्डा, अमर निषाद उर्फ डमरु निवासी ग्राम दुल्लापुर थाना नबाबगंज जनपद गोण्डा को गिरफ्तार किया है।

इनके कब्जे से पीड़िता से लूटी गई एक सोने की चेन तथा वारदात में प्रयुक्त तमंचा-कारतूस और एक पल्सर मोटर साईकिल बरामद हुई है।
पुलिस ने दोनों का मेडिकल परीक्षण करवा लूट के दर्ज मामले में बरामदगी की धारा बढ़ा चालान किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपने तीसरे साथी का नाम पता रामबाबू निषाद ग्राम मल्लाहन का पुरवा दुल्लापुर थाना नबावगंज जनपद गोण्डा बताया है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पकड़ा गया मोहित वर्मा गोंडा जनपद के नवाबगंज थाने से दो बार आयुध अधिनियम में गिरफ्तार हो चुका है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya