ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बने सुखदेव मौर्य

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ मिल्कीपुर का सम्पन्न हुआ चुनाव

मिल्कीपुर। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ मिल्कीपुर के पदाधिकारियों का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ। सुबह 10 बजे से ही मतदान प्रारंभ हो गया और दोपहर 2बजे परिणाम घोषित कर दिया गया। कुल 96 मतों के सापेक्ष 91 सफाई कर्मचारियों ने अपने मतदान का प्रयोग किया जिसमें दो मत अवैध घोषित कर दिए गए।

अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में सुखदेव मौर्य ने अपने नजदीकी प्रतिद्वंदी राम शरण यादव को 9 मतों से पराजित किया, सुखदेव मौर्य को 49 मत जबकि प्रतिद्वंदी रामशरण यादव को 40 मत प्राप्त हुए। मंत्री पद के लिए ध्यानचंद मौर्य, कोषाध्यक्ष पद के लिए विमल कुमार,तथा संगठन मंत्री पद के लिए देवराज निर्विरोध निर्वाचित हुए।

चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में सुरेंद्र कुमार, राममिलन पाल, सनोज कुमार यादव मतदान स्थल पर मौजूद रहे। इस दौरान जय प्रताप यादव पूनम यादव, सुशीला ,उषा, प्रानपती, रेनू ,रामलाल, राजकुमार, लल्लन पांडे ,अनिल विश्वकर्मा, शत्रोहन, जगदीश, जगन्नाथ ,अवधेश कुमार यादव, अरमान अली सहित दर्जनों सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  प्रतियोगिताओं के विजेता को विधायक ने किया सम्मानित
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya