अयोध्या। कैंट थाना क्षेत्र की बंद रायपुर रेलवे क्रासिंग पार करते समय एसएसवी इण्टर कालेज के कक्षा 10 के छात्र 14 वर्षीय अमरमणि त्रिपाठी पुत्र अजय कुमार त्रिपाठी निवासी रायपुर की कैफियत ट्रेन से कटकर मौत हो गयी। छात्र अपनी साइकिल से स्कूल के लिए निकला था। रायपुर रेलवे क्रासिंग बंद थी छात्र ने बंद फाटक के नीचे से साइकिल निकालकर जैसी दूसरी तरफ जाने लगा तेज रफ्तार से आ रही कैफियत एक्सप्रेस ट्रेन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। छात्र की मौके पर ही मौत हो गयी जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ट्रेन से कटकर छात्र की मौत
113
previous post