सोच बदलने से बदल सकते हैं सितारे : रमाकांत मौर्य

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

जिला स्काउट गाइड रैली में विजयी प्रतिभाओ का हुआ सम्मान

अयोध्या। सोच बदलने से ही हमारे सितारे बदल सकते है और मेहनत का कोई विकल्प नही है । उक्त विचार जनपदीय स्काउट गाइड रैली में प्रथम स्थान प्राप्त कर लौटी पूर्व माध्यमिक विद्यालय रुरुखास के सम्मान समारोह में खंड शिक्षा अधिकारी हैरिंग्टनगंज रमाकांत मौर्य ने व्यक्त किए। उन्होंने बच्चों को विद्यालय की गाइड को सदैव आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष नंदलाल ने बच्चों को प्रेरक प्रसंग से अवगत कराया ।वहीं प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक मंत्री संतोष यादव ने बच्चों की जीत पर उनकी प्रशंसा की। एबीआरसी विजय प्रताप सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए स्काउट गाइड को सिद्धांतों पर सदा चलने का संदेश दिया। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि ने बच्चों को माला पहनाकर प्रमाणपत्र पत्र और शील्ड विद्यालय के प्रधानाध्यापक कासिम अंसारी को सौंपी गई। संचालन जिला स्काउट मास्टर अनूप मल्होत्रा ने किया। इस मौके पर गाइड छात्राओं ने मुख्य अतिथि द्वारा प्राप्त संदेश को सिगनलिंग के माध्यम से दूसरी छात्राओं तक पहुंचाया। विजयी छात्राओं की टीम आगामी 3 से 5 दिसंबर अवधि में गौरीगंज, अमेठी में आयोजित मंडलीय स्काउट गाइड रैली में अपना प्रदर्शन करेगी। समारोह में पूर्व माध्यमिक संघ मंत्री राजेन्द्र मिश्र, प्राथमिक संघ के अध्यक्ष विजय यादव,मंत्री संतोष यादव, स्काउट अध्यापक ललित कुमार, धर्मेंद्र सिंह, ऐश्वर्य नारायण,अशोक कुमार,स्वराज सिंह,अफरोज जहां,नरेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya