पात्र लाभार्थियों से संवाद स्थापित करेगी भाजपा : लल्लू सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

भाजपा की पदयात्रा 1 से 13 दिसम्बर तक

अयोध्या। भाजपा द्वारा 1 से 13 दिसम्बर तक पदयात्रा का आयोजन किया गया है। पदयात्रा में महानगर में 8 टीमे हिस्सा लेंगी। पूरा में दो टीमें पदयात्रा करेंगी। टीम में 25 सदस्य शामिल होंगे। यात्रा का उद्देश्य केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद स्थापित करना है। इस दौरान भाजपा का पटका पहनाकर व झण्डा प्रदान करके नये सदस्य भी बनाये जायेंगे। टीम पांच रात्रि प्रवास करेगी। सांसद तीन रात व विधायक क्षेत्र में 9 रात्रि प्रवास करेंगे। अयोध्या विधानसभा का कार्यक्रम को लेकर संयोजक अरविंद सिंह को, महानगर का केशव बिगुलर व पूरा का दिव्य प्रकाश तिवारी को बनाया गया है।
जिला प्रभारी शेष नारायन मिश्र ने कहा कि पार्टी द्वारा 145 कार्यक्रम मिले थे जिसमें 96 सम्पादित किया जा चुका है। इन कार्यक्रमों से कार्यकर्ताओं से लेकर आम जन में उत्साह का माहौल है। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार ने गरीबों के हितों के लिए कई योजनाओं की शुरुवात की है। बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ पात्रों को दिया गया है। भाजपा अब लाभार्थियों से संवाद स्थापित कर रही है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि पदयात्रा से जनजागरण होने के साथ समाज भाजपा की सबका साथ सबका विकास की नीति से भी अवगत होगा। केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से गरीबों का जीवन स्तर पहले काफी बेहतर हुआ है। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि 1 दिसम्बर को सभी टीमें एक स्थान पर एकत्रित होगी। टीम के 150 सदस्य एक साथ भाजपा का पटका व ध्वज लेकर पदयात्रा की शुरुवात करेंगे। मुख्य मार्गो में भ्रमण कर जनता को भाजपा की विकासपरक नीतियों से अवगत करायेंगे। जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार ने किसानो, मजदूरो, व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए कई योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू किया है। जिसका लाभ आम आदमी को मिल रहा है। उन्होने कहा कि बूथ समिति का गठन और सदस्यता 30 नवम्बर तक पार्टी कार्यालय में जमा कर दें। इस अवसर पर लोकसभा संयोजक डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, प्रकाश गुप्ता, शोभनाथ वर्मा, अशोका द्विवेदी, अभिषेक मिश्रा, ओम प्रकाश सिंह, हरीश श्रीवास्तव, शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्रा, नागेन्द्र सिंह लल्लू, तिलकराम मौर्या, हरभजन गौड़, आलोक द्विवेदी, विनोद गुप्ता, विद्याकांत द्विवेदी, देवेन्द्र मिश्रा दीपू, दिवाकर सिंह, राजेश सिंह, मालती चौहान, स्मृता तिवारी, अमल गुप्ता, रंजना द्विवेदी, प्रमोद साहू, डा अनिल सिंह, आकाश मणि त्रिपाठी, विनोद श्रीवास्तव सहित सभी पार्षद उपस्थित थे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya