स्टैंडिंग कमेटी ने अयोध्या रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन 10 प्लेटफॉर्म का बनेगा

अयोध्या। रेलवे मंत्रालय की स्टैंडिंग कमेटी ने अयोध्या रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। समिति के सभापति राधा मोहन सिंह के नेतृत्व में 21सदस्यीय टीम ने निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।इस दौरान रेलवे स्टेशन पर हुए कार्यों का निरीक्षण भी किया गया। साथ ही किये जा रहे कार्य और आगामी होने वाले कार्यों को लेकर बैठक कर उसपर चर्चा भी की गई।

इस दौरान उन्होंने बताया कि अयोध्या रेलवे स्टेशन के प्रथम चरण का 70 फ़ीसदी काम पूरा हो चुका है और 31 दिसंबर तक स्टेशन बन कर तैयार हो जाएगा।साथ मे यह भी बताया कि अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन 10 प्लेटफॉर्म का बनेगा जो सभी प्रकार की यात्री सुविधाओं से लैस होगा।रेलवे स्टेशन के मॉडल को लेकर उन्होंने बताया कि स्टेशन का बाहरी हिस्सा मंदिर मॉडल का होगा। निरीक्षण के दौरान रेलवे मंत्रालय की स्टैंडिंग कमेटी में मौजूद 16 सांसदों और डीआरएम नार्दन रेलवे एस के शापरा भी मौज़ूद रहे।

 

इसे भी पढ़े  नगर निगम अयोध्या बोर्ड की बैठक में 736 करोड़ रुपये का बजट पास
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya