अयोध्या के चार कुंड का रखरखाव करेगा श्री श्री रविशंकर का ट्रस्ट

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-श्री श्री रूरल डेवलपमेंट प्रोग्राम ट्रस्ट एवं नगर निगम के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

अयोध्या। अब वह दिन दूर नहीं, जब रामनगरी के कुंड निरंतर स्वच्छ जल से भरे और साफ-सुथरे नजर आएंगे। इस संबंध में नगर निगम ने प्रख्यात धर्मगुरू श्री श्री रविशंकर के ट्रस्ट श्री श्री रूरल डेवलपमेंट प्रोग्राम ट्रस्ट बैंगलोर कर्नाटक के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है।

समझौता ज्ञापन पर संस्था की ओर से आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर बेंगलुरु के अध्यक्ष प्रसन्ना प्रभु एवं नगर निगम की ओर से अपर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ ने हस्ताक्षर किए हैं। इस मौके पर महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी तथा नगर आयुक्त श्री जयेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।

नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडे ने बताया कि जिन कुंडों के रखरखाव के लिए एमओयू किया गया है, उनमें दशरथ कुंड, विद्या कुंड, सीता कुंड एवं दंतधावन कुंड शामिल हैं। एमओयू के तहत कुंड का रखरखाव संस्था पांच वर्ष तक करेगी। इसमें प्राकृतिक रूप से जल शुद्धिकरण तकनीक का प्रयोग किया जाएगा। यहां प्रकाश की भी व्यवस्था सुरक्षित की जाएगी। इससे अयोध्यावासी शाम के समय कुंडों के आसपास भ्रमण कर सकेंगे। माना जा रहा है कि यह कदम रामनगरी में जल संरक्षण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

इसे भी पढ़े  देवचंद मर्डर मिस्ट्री में कोर्ट ने मानी विवेचक की भूमिका संदिग्ध

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya