सपा व बसपा के कई नेता भाजपा में शामिल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने ग्रहण करायी सदस्यता

अयोध्या। गोसाईगंज विधायक इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने भाजपा कार्यालय पर पार्टी का ध्वज थमाकर सपा ब्राहमण सभा के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार तिवारी व बसपा के बृजेश त्रिपाठी सहित प्रधान व बीडीसी तथा दो दर्जन से ज्यादा लोगो को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी। इसे सपा व बसपा को बड़े झटके के रुप में देखा जा रहा है।
विधायक इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू ने कहा कि भाजपा के सशक्त नेतृत्व की लोकप्रियता का परिणाम है कि बड़ी संख्या में लोग पार्टी की सदस्यता लेने के लिए आतुर है। नेताओं को भाजपा में अपना भविष्य सुरक्षित लगता है। पार्टी के विचारों व नीतियांे को आम जनता आत्मसात कर रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि पूरी दुनिया भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगे नतमस्तक है। आतंकवाद को भारत की तरफ से करारा जवाब मिला है। देश मंे योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ पात्रों को मिला है। इससे समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वाहन करने वाला हर व्यक्ति भाजपा के साथ चलना चाहता है। शामिल होने वालों में प्रमुख रुप से प्रधान बब्बन तिवारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य उषा देवी, सपा ब्राहमण सभा के जिला सचिव सुनील तिवारी, काजू दूबे, रजनीश मिश्र, व सपा के आलोक सिंह, अंशू गुप्ता, चैहान दादा, पिंटू सिंह, बंटी सिंह, सुनील तिवारी, दिनेश कुमार वर्मा, सत्यम साहू, अभिषेक सिंह, इत्यादि मौजूद रहे। इस अवसर पर भाजपा के संयोजक डा बांके बिहारीमणि त्रिपाठी, महंत मनमोहनदास, प्रकाश गुप्ता, रामधीरज पाण्डेय, संजीव सिंह आदि मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya