Breaking News

रूदौली से उठी मजलूमों के हक में आवाज

सऊदी अरब में 37 मुसलमानों के बर्बरतापूर्ण कत्ल किये जाने के खिलाफ हुआ एहतीजाजी जलसा

रूदौली। अली सोसायटी के बैनरतले शुक्रवार को रूदौली के मोहल्ला सूफियाना स्थित आसफी इमामबाड़े में अभी हाल में ही सऊदी हुकूमत द्वारा 37 मुसलमानों जिसमे अधिकतर शिया मुसलमान थे को बर्बरतापूर्ण कत्ल किये जाने के विरोध में एक एहतीजाजी जलसे का आयोजन किया गया जलसे की सदारत इमामे जुमा मौलाना सरफराज हुसैन ने की व संचालन डॉक्टर सूफी नजीर अब्बास ने किया
जलसे को संबोधित करते हुए मौलाना सरफराज हुसैन ने कहा कि सऊदी अरब में सरकार के जरिए शिया मुसलमानों का कत्लेआम किया जा रहा है। इस जुल्म और आतंकवाद को दुनिया गंभीरता से नहीं ले रही है। यह अफसोसनाक है। अभी हाल में ही सऊदी हुकूमत द्वारा 37 मुसलमानों का कत्ल हुआ है जिसमें एक प्रमुख शिया विद्वान शैख मोहम्मद अल-एतिया बिन अब्द उल-गनी और एक 16 साल का नौजवान भी शामिल है मौलाना ने सऊदी अरब पर क्रूरता और आतंकवाद फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि पहले भी सऊदी अरब में शियों का नरसंहार किया गया है। आयातुल्लाह शेख बाकिर-उल-निम्र को क्रूर तरीके से शहीद कर दिया गया था। अली सोसायटी के मोहम्मद तकवी सीबारी ने बताया कि सऊदी हुकूमत ने मानवाधिकार का हनन किया है 18 साल से कम उम्र के बच्चो व धर्मगुरुओं को सड़क पर उनकी गर्दनों को उड़ा दिया गया जो काफी निंदनीय है मगर अफसोस कोई भी मीडिया आया मानवाधिकार संगठन उन मजलूमो की हिमायत में सामने नही आया
एहतिजाजी जलसे में रूदौली दरगाह शरीफ से तालुक रखने वाले शाह मसूद हयात गजाली ने कहा कि आज दुनिया में इस्लाम के नाम पर खून-खराबा से इस्लाम की छवि खराब हुई है। ये सही इस्लाम नहीं है। इस्लाम तो अमन और इंसानियत का पैगाम देता है। सऊदी अरब में 37 मुलालमनो को बेबुनियाद इलजाम में फसा कर कत्ल किया गया और उनकी लाशो को 2 घंटे तक खम्बो में लटकाए रखा ये इंसानियत के खिलाफ है इसकी जितनी भी मजम्मत की जाए कम है हम ह्यूमन राइट और संयुक्त राष्ट्र को कड़ी कार्यवाही करनी होगी
जलसे में बोलते हुए सूफी डॉक्टर नजीर अब्बास ने कहा कि 2 जनवरी, 2016 को सऊदी अरब ने शिया धर्मगुरु शेख निम्र अल निम्र के साथ 46 और लोगों को फांसी दी गई और आज 37 मुसलमानों को बेबुनियादी इलजाम में कत्ल कर दिया गया हम सऊदी हुकूमत के इस रवैय्ये की पुरजोर मजम्मत करते है तारिक रूदौलवी ने कहा कि सऊदी हुकूमत ने जो 37 मुस्लिमो को बेबुनियादी इलजाम लगा कर जो कत्ल किया है हम उसकी कड़ी निंदा करते है इस तरह के कायरतापूर्ण हरकते सऊदी हुकूमत बन्द कर हम यूनाइटेड नेशंस से मांग करते है कि इस गंभीर मामले में हस्तक्षेप कर सऊदी हुकूमत के ऊपर कड़ी कार्यवाही की जाए। इस मौके पर शाह यूसुफ मोहम्मद सरफराज मोहम्मद सैम शाहिद हुसैन रूमी शानेवाज शानू खादिम हुसैन फिरोज काजमी शबीउल हसन कुमैल अशरफ फाजिल अशरफ नासिर अब्बास समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे

Leave your vote

About Next Khabar Team

Check Also

मरीजों को फल वितरित कर मनाया समाजसेवी विनोद सिंह का जन्मदिन

रुदौली। प्रख्यात समाजसेवी विनोद सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर उनकी टीम में शामिल लोगों …

close

Log In

Forgot password?

Forgot password?

Enter your account data and we will send you a link to reset your password.

Your password reset link appears to be invalid or expired.

Log in

Privacy Policy

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.