in ,

देश को अखिलेश जैसे विकास पुरुष के नेतृत्व की जरूरत: डाॅ. आशीष पाण्डेय

नवनियुक्त समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का हुआ स्वागत

अयोध्या। नवनियुक्त समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. आशीष पाण्डेय दीपू का अयोध्या चुनाव कार्यालय पर चौधरी बलराम यादव,महंत अनिल मिश्र, वरिष्ठ समाजवादी नेता हाजी असद ने भव्य स्वागत किया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ आशीष पाण्डेय दीपू ने कहा देश का लोकतंत्र खतरे में है,आज देश को अखिलेश यादव जैसे विकास पुरुष के नेतृत्व की जरूरत है। इसलिए हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि एकजुट होकर महागठबंधन के प्रत्याशी आनंदसेन यादव को विजयी बनाये।स्वागत करने वालो में महंत अनिल मिश्र,राकेश यादव,नीटू यादव, नन्हें खा,राजीव तिवारी, महानगर उपाध्यक्ष कमलेन्द्र प्रताप नारायण पाण्डेय, बाबा बलराम दास,भूपेंद्र पाण्डेय, मो शाहीक, तवील अब्बास,आंसू यादव, बाबा गोपाल दास, रवि यादव आदि लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  रुदौली पुलिस ने नहीं सुनी तो आईजी से लगाई न्याय की गुहार

What do you think?

Written by Next Khabar Team

कनौसा की साक्षी ने टॉप-10 में स्थान बना बढ़ाया गौरव

रूदौली से उठी मजलूमों के हक में आवाज