सोनकर समाज ने कांग्रेस प्रत्याशी को दिया समर्थन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। सोनकर समाज ने कांग्रेस प्रत्याशी डॉ निर्मल खत्री को समर्थन दिया। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं पार्टी प्रवक्ता शीतला पाठक ने बताया आज समाज के जिला अध्यक्ष छोटे लाल सोनकर व शहर अध्यक्ष भोलानाथ सोनकर के नेतृत्व में सोनकर समाज के लोग श्री खत्री के आवास पर जाकर उन्हें समर्थन देने की घोषणा किया। कांग्रेस प्रत्याशी श्री खत्री ने उन्हें कांग्रेस का झंडा देकर अपने समाज के लोगों के घर घर जाने का निवेदन किया। इस मौके पर सोनकर समाज के उपस्थित प्रमुख लोगों में छंगा लाल सोनकर, कन्हैया लाल सोनकर, गोल्डी सोनकर ,दिलीप सोनकर, घनश्याम सोनकर, सूरज सोनकर ,ननकू सोनकर, महेश सोनकर सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे !जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं पार्टी प्रवक्ता शीतला पाठक ने बताया समाजवादी के प्रत्याशी आनंद सेन यादव के अति करीबी रहे और जिला पंचायत का चुनाव भी लड़ चुके समाजवादी पार्टी के विभिन्न पदों पर रहे ग्राम रमापुर पोस्ट हरणटीन गंज निवासी राजकुमार यादव अपने साथियों सहित कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. निर्मल खत्री ने उन्हें कांग्रेस का झंडा सौंपा और कहा देश बचाने वाले लोग आज लगातार कांग्रेस के साथ आ रहे हैं! ऐसे लोगों का कांग्रेस पार्टी दिल से सम्मान करती है और उनका स्वागत करती है। कांग्रेस में शामिल हुए राज कुमार यादव ने कहा आज देश में मुख्य लड़ाई कांग्रेस ही लड़ रही है ,जबकि क्षेत्रीय दल होने के नाते सपा बसपा कांग्रेस को कमजोर कर रहे हैं। हम कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए कांग्रेस में आए यही पार्टी है जो देश में भाजपा को समाप्त करने की ताकत रखती है !उन्होंने अपने साथियों का आवाहन किया की भाजपा को सत्ता से बाहर करने में अगर सक्षम है तो आजादी की लड़ाई लड़ने वाली एकमात्र पार्टी कांग्रेस पार्टी है। इसलिए हम सबका दायित्व बनता है कि कांग्रेस पार्टी को जिताए क्योंकि सरकार कांग्रेस पार्टी की बनने जा रही है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya