समाजवादी पुरोधा आचार्य नरेन्द्र देव की मनी जयंती

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर अर्पित की श्रद्धांजलि

फैजाबाद। भारत के प्रमुख स्वतंत्रता संग्राम सेनानी समाजवादी चिन्तक व शिक्षाविद् आचार्य नरेन्द्रदेव की जयन्ती के अवसर पर सिविल लाइन स्थित आचार्य नरेन्द्रदेव पार्क में नरेन्द्रदेव को खत्री समाज के लोगों ने भारी संख्या में उपस्थित होकर माल्यार्पण करके श्रद्धाजंलि अर्पित किया। उसके पश्चात शहर के धारा रोड स्थित बाल साक्षरता केन्द्र पर आचार्य नरेन्द्रदेव जयन्ती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खत्री सभा के अध्यक्ष संजय महेन्द्रा व संचालन महामंत्री रवि मेहरोत्रा ने किया।
आचार्य नरेन्द्रदेव जयन्ती समारोह के मुख्य अतिथि डाॅ0 निर्मल खत्री तथा विशिष्ट अतिथि डा0 दीप्ती वर्मा वरिष्ठ नेत्र सर्जन ने 200 गरीब छात्र-छात्राओं को राकेश चन्द्र कपूर सेवा संस्थान के सचिव सुप्रीत कपूर व आशीष महेन्द्रा द्वारा उपलब्ध करायी गयी शिक्षा सामग्री जिसमें कापी-किताब, पेन-पेन्सिल, बिस्किट आदि अतिथियों ने अपने हाथों से छात्र-छात्राओं को वितरित किया। मुख्य अतिथि डाॅ0 निर्मल खत्री पूर्व सांसद ने कहा कि आचार्य नरेन्द्रदेव समाजवाद के पुरोधा, महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रसिद्ध शिक्षाशास्त्री के साथ अपने शील स्वभाव, उदारता, सहृदयता तथा सामाजिक न्याय की भावना के लिये प्रसिद्ध थे। डाॅ0 खत्री ने कहा कि वे विद्वान व त्यागी महापुरूष थे जिनकी देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा उच्चकोटि की थी जिन्हें भुलाया नहीं जा सकता। विशिष्ट अतिथि डा0 दीप्ती वर्मा नेत्र सर्जन ने कहा कि आचार्य नरेन्द्रदेव दुर्लभ गुण सम्पन्न एवं महत्वपूर्ण श्रेष्ठ पुरूष थे।
खत्री सभा अध्यक्ष संजय महेन्द्रा ने सम्बोधन में कहा कि स्वतंत्रता की लड़ाई में आचार्य नरेन्द्रदेव जी का महत्वपूर्ण नेतृत्व तथा योगदान रहा। जिनके बताये हुए रास्ते पर चलना उनकी सच्ची श्रद्धाजंलि होगी। कार्यक्रम में आये हुए लोगों का अभिवादन समारोह के संयोजक कवीन्द्र साहनी द्वारा किया गया। जयन्ती समारोह में खत्री समाज के महिला व पुरूष सैकड़ों की संख्या में उपस्थित थे। जयन्ती समारोह में शामिल होने वालों में संरक्षक पी0एस0 टण्डन, गिरीशचन्द मनचन्दा, सुधीर मेहरोत्रा, एल0एन0 मेहरोत्रा, संजय कपूर, कवीन्द्र साहनी, महामंत्री रवि मेहरोत्रा, कृष्णगोपाल मेहरोत्रा, सचिव सुप्रीत कपूर, सचिन सरीन, अरविन्द अरोड़ा, आशीष महेन्द्रा, अनुराग खन्ना, सुरेन्द्र पुरी, महिला खत्री सभा अध्यक्ष बबीता साहनी, रूबी कपूर, किरन अरोड़ा, दीपा मनचन्दा, प्रभा महेन्द्रा, निशी पुरी, दया अरोड़ा, मानव मेहरोत्रा, सुशील आहूजा, राणा सिब्बल, ऋषि खत्री, विवेक साहनी, संजय मेहरोत्रा (उद्योग) आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya