भाजपा ने घोषित किये अयोध्या महानगर कमेटी के पदाधिकारी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset
  • महामंत्री पर अरविंद, शैलेन्द्र व परमानंद का हुआ चयन

  • मीडिया प्रभारी पद दिवाकर सिंह, अभी 9 पद रिक्त

फैजाबाद। अयोध्या महानगर की जिला इकाई की घोषणा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने सर्किट हाउस में की। उन्होने बताया कि कमेटी में सभी वर्गो को प्रतिनिधित्व दिया गया है। भाजपा सबका साथ सबका विकास को लेकर चल रही है। प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री द्वारा घोषित कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन कमेटी का मुख्य उद्देश्य होगा।
महानगर कमेटी में महामंत्री पद पर 4 में 3 पदाधिकारियों की घोषणा की गयी है। जिसमें अरविंद सिंह, शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्रा के नाम का चयन किया गया है। उपाध्यक्ष पद में संजय शुक्ला, मालती चैहान, शैलेन्द्र मोहन मिश्रा, स्मृता तिवारी, नीलम जायसवाल, तिलकराम मौर्या, नागेन्द्र सिंह लल्लू की घोषणा की गयी। मंत्री में देवेन्द्र मिश्रा दीपू, रंजना सागर, प्रतीक श्रीवास्तव, राम गोपाल गोंड, विनय निषाद, प्रमोद साहू, विद्याकांत द्विवेदी का चयन किया गया। कोषाध्यक्ष अरविंद अग्रहरि को बनाया गया। महानगर मीडिया प्रभारी के पद पर दिवाकर सिंह व सहमीडिया प्रभारी के पद राजेश सिंह का चयन किया गया। आशीष मिश्रा को प्रवक्ता का चयन किया गया है। अभी 9 पद रिक्त है जिसमें एक एक उपाध्यक्ष, महामंत्री व मंत्री तथा तीन तीन आईटी सेल व सोशल मीडिया के पदाधिकारी शामिल है। जिनकी दीपावली के बाद घोषणा की जायेगी।
उन्होने बताया कि महानगर में इकाई में शामिल फैजाबाद नगर को तीन भागों में विभक्त कर व अयोध्या नगर कमेटी की घोषणा भी बाद में की जायेगी। महानगर की घोषित इकाई आज से काम करना प्रारम्भ कर देगी। इस अवसर पर किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व मोर्चा के महानगर प्रभारी हरीश कुमार श्रीवास्तव, दिवाकर सिंह, नागेन्द्र सिंह लल्लू, राजेश सिंह मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya