मिल्कीपुर। नवयुवक कमेटी शांतिपुरम द्वारा आयोजित विशाल भण्डारा के मध्य समाजसेवी राम सागर जायसवाल व अनन्तराम जायसवाल ने गरीब व असहाय महिलाओं में 5100 साड़ियों का वितरण किया। इस मौके पर समाजसेवी ने कहा कि गरीब और असहायों की सेवा करने से आत्मिक शांति प्राप्त होती है। उनके जीवन का लक्ष्य उदार चेहरों पर मुस्कान लाना है। इस मौके पर समाजसेवी के परिजन अविनाश जायसवाल उनकी मां केवलपति भी मौजूद रहीं। उन्होंने इस मौके पर कहा कि हमने ऐसे पुत्र को जन्म दिया है जो गरीब असहाय लोगों की सेवा कर रहा है। सेवा से बड़ा पुण्य कार्य और कोई नहीं है।
105
previous post