मिल्कीपुर के टंड़िया में बनेगा श्री राम आर्ष गुरुकुल विद्यापीठ संस्थान

by Next Khabar Team
2 minutes read
A+A-
Reset

-भूमि पूजन में जुटेंगे देश के प्रमुख साधु संत, आगामी 4 नवम्बर को होगा आयोजन, कुचेरा बाजार में खुला कार्यालय


मिल्कीपुर। बुधवार को श्री राम आर्ष गुरुकुल विद्यापीठ संस्थान ग्राम टंडिया,कुचेरा मिल्कीपुर कार्यालय का उद्घाटन स्वामी करपात्री महाराज द्वारा किया गया।

गुरुकुल विद्यापीठ के प्रबंधक पंडित सतीश चंद्र शास्त्री ने कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर बताया कि श्री राम आर्ष गुरुकुल विद्यापीठ संस्थान का भूमि पूजन आगामी 4 नवंबर को किया जाएगा। इस आयोजन के लिए देश के प्रमुख संतो एवं विशिष्ट जनों को आमंत्रण पत्र भेजे जा रहे हैं।

भूमि पूजन में राम विलास वेदांती , जानकी कुंज पीठाधीश्वर वीरेंद्र दास महाराज , अनिरुद्धचार्य, धर्मदास महाराज, मधु काजल किन्नर कल्याण बोर्ड सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित होंगे। प्रबंधक पंडित सतीश चंद्र शास्त्री ने बताया गुरुकुल की स्थापना का उद्देश्य सनातन संस्कृति के पुनरुत्थान के लिए अयोध्या की पावन भूमि पर एक ऐसी संस्था गुरुकुल का निर्माण होने जा रहा है जहां पर वेद और विज्ञान दोनों का संगम होगा। इस गुरुकुल का निर्माण एक एकड़ के परिसर में किया जा रहा है। इसमें लगभग दो हजार विद्यार्थी वेद और विज्ञान दोनों का एकसाथ अध्ययन कर सकेंगे। गुरुकुल आने वाले दो वर्षों में बनकर तैयार हो जाएगा।

उन्होंने ने कहा भारतवर्ष मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम और विवेकानंद की भूमि है। गुरुकुल का उद्देश्य अब ऐसे ही नवयुवकों का निर्माण करना है जो राम और विवेकानंद के दिखाए हुए मार्ग को आगे बढ़ा सके। इस गुरुकुल के संरक्षक स्वामी करपात्री महाराज होंगे। करपात्री जी ने कहा कि भूमि पूजन के उपलक्ष्य में पांच दिवसीय राम कथा ज्ञानयज्ञ एवं 501 पोथी पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इसे भी पढ़े  मिल्कीपुर उपचुनाव : कागज देखते एसएसपी की फोटो हुई वायरल

इसमें उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके मंत्री गणों को भी आमंत्रित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भारत संस्कृति एवं ऋषि प्रधान देश रहा है इसीलिए यहां पर गुरुकुल की स्थापना की जा रही है। जिससे हम आने वाली पीढ़ियों को अपनी गौरवमयी संस्कृति और सभ्यता के विषय में बता सकेंगे।

उन्होंने कहा वेद और विज्ञान की शिक्षा से ही एक सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है और सशक्त समाज का निर्माण करना ही इस गुरुकुल की स्थापना का मुख्य उद्देश्य है।

 

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya