श्रीकृष्ण हैं मनोपरामर्श के इष्ट, गीता सूक्ति है मनोउपचार युक्ति : डा. आलोक मनदर्शन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। मन की आसक्तियों व विकृतियों का निदानात्मक विश्लेषण व मनोउपचार की सबसे प्रभावी आधुनिक विधा संज्ञान व्यवहार उपचार या कॉग्निटिव बिहैवियर थिरैपी – सी बी टी का आदि संदर्भ महाग्रंथ गीता मे उद्धरित है।

व्यवहारिक जीवन के संघर्षो व परिस्थियों से उत्पन्न होने वाली मनोदशाओ का वर्णन व समाधान इस महाग्रंथ में समाहित है। संज्ञान व्यवहार मनोउपचार में सर्वप्रथम उन विचारों व भावनाओं का निरपेक्ष व सचेतन पहचान कराया जाता है, जो अर्धचेतन मन पे हावी होकर लोभ, मोह, क्रोध, ईर्ष्या जैसी वृत्ति बनकर अवसाद, उन्माद, शक वहम, डर, भय जैसे मनोविकार का रूप ले सकते हैं ।

ठीक यही युक्ति या साइकोथिरैपी श्रीकृष्ण द्वारा एक मनोविश्लेषक व मनोउपचारक के रूप में निष्पादित की गयी जिससे मनोद्वन्द ग्रसित अर्जुन के मन में स्वस्थ व सकारात्मक अंतर्दृष्टि का संचार हुआ । मनो चिकित्सा मे सम्यक अंतर्दृष्टि का बहुत ही अहम रोल होता है, क्योंकि सम्यक अंतर्दृष्टि के अभाव में रुग्ण मनोवृत्तियों से उपजे असामान्य व जीवन बाधक व्यवहार मे बदलाव लाना असंभव होता है।

इस प्रकार आधुनिक संज्ञान व्यवहार मनोउपचार या कॉग्निटिव बिहेवियर थिरैपी – सी बी टी की आदि युक्ति श्रीकृष्ण द्वारा प्रतिपादित की गयी जो कि गीताग्रंथ के श्लोक में परिलक्षित है।

यह बातें श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के जन मनोस्वास्थ्य संदर्भित विज्ञप्ति में डा आलोक मनदर्शन ने बताते हुए इस बात पर जोर दिया कि मनोमहामारी से जूझ रहे आधुनिक समाज में गीता की सूक्तियों को भावनात्मक रूप से आत्मसात कर व्यग्र व रुग्ण मनोदशा का परिमार्जन किया जा सकता है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya