The news is by your side.

गुलाबाड़ी मैदान मे होगा श्री अवध महोत्सव

आयोजन स्थल आवंटन को लेकर प्रशासन पर लगाया भेदभाव का आरोप

अअयोध्या। संस्कार भारती के तत्वाधान में श्री अवध महोत्सव 2018 का आयोजन गुलाबाबाड़ी मैदान में 20 से 31 दिसम्बर के मध्य किया जायेगा। यह जानकारी शाने अवध सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में जिला संयोजक अशोक टाटम्बरी ने दिया। उन्होंने प्रशासन पर अवध महोत्सव के लिए जीआईसी मैदान न आवंटित करने और अयोध्या महोत्सव के लिए आवंटित कर दिये जाने पर प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाया और आक्रोश व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक से महोत्सव के लिए उन्होंने जीआईसी मैदान आवंटित करने के लिए नियमानुसार प्रार्थना पत्र दिया था यही नहीं मैदान आवंटित किये जाने की संस्तुति सांसद लल्लू सिंह ने भी की थी परन्तु भेदभाव करते हुए जीआईसी मैदान का अवध महोत्सव के लिए आवंटन नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि उन्हें अवगत कराया गया कि जीआईसी मैदान के आवंटन पर हाईकोर्ट से रोंक है इसलिए महोत्सव के लिए आवंटन सम्भव नहीं है। उनका कहना है कि यदि हाईकोर्ट ने आवंटन पर रोंक लगा रखा है तो किन नियमों के तहत अयोध्या महोत्सव के लिए जीआईसी मैदान आवंटित कर दिया गया।
उन्होंने कहा कि इसके पूर्व भी यह मैदान पुस्तक मेला के लिए आवंटित किया गया था। निश्चित ही प्रशासन की यह भेदभावपूर्ण कार्यवाही है। उन्होंने बताया कि चूंकि अवध महोत्सव का आयोजन 31 अक्टूबर से 18 नवम्बर के मध्य होना था परन्तु जब जीआईसी मैदान प्रशासन ने आवंटित नहीं किया तो तिथि परिवर्तन करना पड़ा। गुलाबबाड़ी मैदान आवंटित हो जाने के बाद आयोजन की तैयारी शुरू की गयी है। अब गुलाबाड़ी मैदान में 20 दिसम्बर से श्री अवध महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। पत्रकार वार्ता में सस्कार भारती अवध प्रांत के अध्यक्ष सचिन ठाकुर व उपाध्यक्ष शैलेन्द्र मासूम भी उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements

Comments are closed.