समाधान दिवस में अनुपस्थित कर्मचारियों को जारी किया जाए कारण बताओ नोटिस : वेद गुप्ता

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-सदर तहसील में अयोध्या विधायक ने सुनी फरियाद

अयोध्या। सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने सीडीओ केके सिंह,एसडीएम सदर विकास दुबे सहित अन्य अधिकारियों के साथ संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनी इस दौरान फरियादियों द्वारा समस्या के समाधान के लिए उन्होंने विभिन्न विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों से संपर्क साधना चाहा। जिस पर पता चला कि कई अधिकारी व कर्मचारी संपूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित पाए गए

जिस पर वेद प्रकाश गुप्ता ने एसडीएम सदर विकास दुबे को निर्देश दिया कि सभी अनुपस्थित कर्मचारी व अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस जारी की जाए और स्पष्ट कारण न देने पर आगे का पत्राचार किया जाए। अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि जनता को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए कोई भी फरियादी परेशान ना हो इसके लिए सरकार सतत प्रयास कर रही है।

इसे भी पढ़े  बारिश ने खोली रामनगरी अयोध्या के विकास की पोल
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya