रमरमा बाबा के महंत बने शिव नारायण दास

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

संकटमोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पावन सानिध्य में संतो ने दिया कंठी चादर


-अभिषेक दास बने रमरमा बाबा आश्रम के व्यवस्थापक


अयोध्या। अयोध्याधाम के राम सेवक पुरम रामघाट बाईपास के निकट रमरमा बाबा आश्रम का नया महंत शिवनारायण दास को बनाया गया। संकटमोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजयदास महाराज के पावन सानिध्य में रविवार को रामनगरी के संत-महंत व धर्माचार्यों ने साधुशाही परंपरानुसार उन्हें कंठी, चद्दर और तिलक देकर महंती की मान्यता प्रदान किया।

आश्रम के महंत रहे बाबा भगवान दास महाराज का विगत 9 जनवरी को साकेतवास हो गया था। 21 जनवरी को वृहद भंडारा किया गया। रविवार को आश्रम में महंताई समारोह का आयोजन किया गया। रमरमा बाबा आश्रम के व्यवस्थापक के रुप में अभिषेक दास को नियुक्त किया गया।

जगद्गुरु रामानन्दाचार्य स्वामी रामदिनेशाचार्य, महंत मुरलीदास, महंत रामकुमार दास,महंत अर्जुन दास,रसिक पीठाधीश्वर महंत जनमेजय शरण,नागा रामलखन दास, बड़ा भक्त आश्रम के अधिकारी महावीर दास, जानकी घाट के कोठरी नन्दलाल शरण, संजय शुक्ला, पुजारी हेमंत दास सहित बड़ी संख्या से संत साधक उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  पहलगाम हमले की प्रथम बरसी पर आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya