शारदीय नवरात्र हर्षोल्लास से शुरू, पूजा पंडालों में प्रतिमाओं की हुई स्थापना

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-देवी मंदिरों में सुबह से माता के दर्शन के लिए भक्तों की लगी लंबी कतार

अयोध्या। रामनगरी में शारदीय नवरात्र हर्षोल्लास से शुरू हो गया है। देवी मंदिरों में प्रथम दिन सुबह से ही माता के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतार देखी गई। पुलिस प्रशासन के सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहे। शहर के देवकाली स्थित भगवान राम की कुलदेवी बड़ी देवकाली पर माता रानी का फूलों से भव्य दरबार सजाया गया है। रुदौली के कामाख्या मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ दिन भर पूजन अर्चन करती रही। ग्रामीण क्षेत्र के पूजा पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाएं मंत्रोच्चार के बीच स्थापित की गईं। इस दौरान भक्तिपूर्ण नारों से क्षेत्र गुंजायमान रहा।

अयोध्या धाम में नवरात्र के प्रथम दिन 28 प्रतिमा पंडालों में मां भगवती का आगमन हुआ है। जहां पूजा अर्चना आरंभ हो गई है। जिनमे प्रमुख रूप से गणेश नगर मकबरा, नाका हनुमानगढ़ी, जनौरा, ब्रह्मबाबा, अमानीगंज गुरुद्वारा, लक्ष्मणपुरी अमानीगंज, आईटीआई के सामने, बेनीगंज रेलवे क्रॉसिंग, भैरव मंदिर, बल्लाहाता, कालीबाड़ी मंदिर धारा रोड, बेगमगंज गढ़ैया, नियावां चौराहा, भीखापुर, कोहारन टोला लालबाग, साइ मंदिर जीजीआईसी के सामने, रामजानकी मंदिर फतेहगंज, लाल कुर्ती, अंजनीपुरम समेत जिले के लगभग 2200 स्थान पर मां भगवती की प्रतिमा स्थापना तथा रामलीला का शुभारंभ हुआ। वही जनपद की रामलीलाए भी गणेश पूजन के उपरांत प्रारंभ हो गई है। प्रमुख रूप से टकसाल चौक, कोठा पार्चा, हैदरगंज, फतेहगंज, साहबगंज, शंकरगढ़ और वजीरगंज जप्ती में रामलीला का भी शुभारंभ हो गया है। केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समन्वय समिति अध्यक्ष मनोज जायसवाल के नेतृत्व में केंद्रीय समिति के सभी पदाधिकारी जोर शोर से तैयारी में लगे हुए हैं। महोत्सव से संबंधित प्रमुख कार्यों में नगर निगम, विद्युत विभाग, पी डब्लू डी, वन विभाग, जल निगम नगर इकाई आदि विभागों के कार्य अत्यंत तीव्र गति से चल रहे हैं।

इसे भी पढ़े  कुलपति ने यूपी कैटेट परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

केंद्रीय समिति सहसंयोजक गगन जायसवाल ने बताया कि केंद्रीय समिति के विभाग प्रमुख जे एन चतुर्वेदी, सुप्रीत कपूर, राजेश गौड़, जनार्दन पांडे, अजय विश्वकर्मा, संजय श्रीवास्तव, रोहित अग्रवाल आदि लगातार भ्रमणशील रहकर तैयारियों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। केंद्रीय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बताया दुर्गा पूजा की तैयारी अंतिम चरणों में है सभी पूजा पंडाल लगभग बनकर तैयार हो गए हैं तथा अगले चार पांच दिनों में सभी मूर्तियां अपने अपने पूजा पंडालों में पहुंच जाएंगी। केंद्रीय समिति के जोनल प्रमुखगण अतुल सिंह, बजरंगी साहू, आलोक शंकर, राजू जायसवाल, अखिलेश पाठक, पवन निषाद, अमित कनौजिया,दीपक गौतम, चंदन गुप्ता, विशाल गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव, सुनील मौर्या, अखिलेश वैश्य,अंजनी पांडे आदि ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने की अपील जिला प्रशासन से किया है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya