शक्ति दीदी ने बताई योजनाएं,शोहदों को दी हिदायत

by Next Khabar Team
2 minutes read
A+A-
Reset

अयोध्या।शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत बुधवार को शक्ति दीदी टीम की ओर से महिलाओं और बालिकाओं को शासन की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न सुरक्षा हेल्पलाइन संबंधित पत्रक का वितरण किया गया। अभियान के दौरान महिला पुलिस की जवानों ने सार्वजनिक स्थानों पर बेवजह घूम रहे शोहदों से पूछताछ की और फालतू न घूमने की हिदायत दी।

महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण की दी गई जानकारी


शासन के निर्देश पर महिलाओं और बेटियों को उनके अधिकार तथा सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस विभाग द्वारा मिशन शक्ति के अंतर्गत जगह-जगह जागरूकता चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ राजेश कुमार तिवारी के दिशा निर्देश पर बुधवार को कोतवाली क्षेत्र के अवस्थी पुर और कोछा में महिला सशक्तिकरण के संबंध में संचालित कार्यक्रम मिशन शक्ति दीदी अभियान के अंतर्गत महिला सुरक्षा एवं जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। जागरूकता चौपाल में बीकापुर कोतवाली की महिला कांस्टेबल पूर्णिमा पांडे, रिचा सिंह, हेड कांस्टेबल राकेश कुमार, वीरेंद्र कुमार यादव, विक्रम सिंह, तथा ओम प्रकाश सरोज द्वारा महिलाओं और बेटियों को उनके अधिकार तथा सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए जरूरी टिप्स दिया गया।

महिला आरक्षी पूर्णिमा पांडे ने महिलाओं को घरेलू हिंसा शिक्षा का अधिकार समेत महिला अधिकारों के विषय में जानकारी दी गई बताया कि महिलाओं और बेटियों के प्रति परिवार और समाज में किसी भी उत्पीड़न का विरोध करना चाहिए। विषम परिस्थितियों में भी बुराइयों का डटकर मुकाबला करना चाहिए। सरकार द्वारा महिला सुरक्षा से संबंधित बनाए गए तमाम नियम कानून की जानकारी रखना चाहिए और समय आने पर उसका इस्तेमाल करना चाहिए। महिलाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित एल हेल्पलाइन 1090, 112, 181 आदि नंबर नोट कराया गया। एंबुलेंस इमरजेंसी सेवा 108, 102 सहित साइबर क्राइम के बारे में बचाव के संबंधित जानकारी दी गई। मौके पर पूर्व प्रधान मोहम्मद मुस्लिम शेख, प्रधान प्रतिनिधि लल्लू सिंह सहित ग्रामीण महिलाएं और बेटियां मौजूद रही।

इसे भी पढ़े  बेसिक शिक्षा विभाग के स्थानांतरण में विसंगति दूर करने की उठी मांग

 

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya